फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल हादसा : मऊ में कुनबा ही खत्म, आजमगढ़ में मची चीख-पुकार

Wed, 16 Aug 2017 10:07 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 16 Aug 2017 10:07 AM IST
विज्ञापन
Himachal incident family ends only in Mau, Azamgarh jokes scream
landslide in mandi - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के मंडी में चट्टान खिसकने से शनिवार की रात दो बसें खाई में गिर गईं जिससे 48 लोगों की मौत हो गई। मारे गए लोगों में 16 मऊ और आजमगढ़ के थे। मऊ में तो एक परिवार ही पूरी तरह से खत्म हो गया। मृतकों के परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। आगे की स्लाइड में देखें तस्वीरें...

Himachal incident family ends only in Mau, Azamgarh jokes scream
landslide in mandi - फोटो : अमर उजाला

हादसे मारे गए सूर्यदेव उर्फ प्रिंस की मौत के साथ ही उसके पिता के घर का चिराग बुझ गया। वहीं हादसे में राणा प्रताप का पूरा परिवार खत्म हो गया। राणा प्रताप के घर में उनके भाई और भतीजे तो हैं, लेकिन सूर्यदेव की मौत के साथ उसका पूरी तरह से सूना हो गया। मृत सूर्यदेव के पिता श्यामदेव सिंह मूलरुप से बलिया जिले के नगरा थाना क्षेत्र के खरुआव के निवासी हैं।

Himachal incident family ends only in Mau, Azamgarh jokes scream
landslide in mandi - फोटो : अमर उजाला

श्यामदेव दो भाइयों में छोटे हैं, बड़े भाई सत्यदेव सिंह के कोई संतान नहीं हैं। ऐसे में सूर्यदेव दोनों भाईयों के बीच एकलौता पुत्र था। वहीं प्रिंस के चार बहनें हैं, इसमें से सबसे छोटी बहन रूचि की शादी दिसंबर 2017 में होनी थी। हादसे में सूर्यदेव प्रिंस के साथ-साथ उसकी पत्नी संगीता और दोनों संतान शेरु उर्फ सत्यप्रकाश तथा पुत्री अनुष्का उर्फ महक तो मरी ही साथ ही उससे बड़ी बहन रिंकी सिंह की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Himachal incident family ends only in Mau, Azamgarh jokes scream
landslide in mandi - फोटो : अमर उजाला

रिंकी के साथ उसके बच्चे तनू और अंश भी गए थे। ऐसे में सूर्यदेव उर्फ प्रिंस की मौत के साथ श्यामदेव सिंह का वंश समाप्त हो गया। बेटे के मौत का सदमा श्यामदेव बर्दास्त नहीं कर पाते इस कारण उन्हे उनके शुभचिंतकों ने गांव पहुंचा दिया। गांव के प्रधान दुष्यंत सिंह ने बताया कि सूर्यदेव की मौत की सूचना से श्यामदेव सिंह का परिवार ही नहीं पूरा गांव गमगीन है।

विज्ञापन
Himachal incident family ends only in Mau, Azamgarh jokes scream
landslide in mandi - फोटो : अमर उजाला

इसको लेकर पिता गुमसुम हैं तो चाचा की हालत बेसुध है। मां को घटना की जानकारी नहीं दी गई है। इस घटना को लेकर पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। वहीं हादसे में मरने वालों में आजमगढ़ के अतरैठ बाजार निवासी पवन मद्धेशिया (25) पुत्र राजेंद्र, उमेश सोनी (24) पुत्र अवधेश, कन्हैयालाल गुप्ता (18) पुत्र दीनदयाल और दीपचंद (22) पुत्र आत्मशिव का नाम भी शामिल है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed