फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रेमिका ने प्रेमी को फोन कर बुलाया अपने घर, उसके बाद इस हाल में मिला प्रेमी

Thu, 10 May 2018 02:12 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 10 May 2018 02:12 PM IST
विज्ञापन
Girlfriend family member murder her boyfriend in varanasi
varanasi - फोटो : अमर उजाला
बनारस में एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी को घर बुलाया। प्रेमी उसके घर पहुंचा और फिर उसके बाद जो हुआ वह किसी ने भी नहीं सोचा होगा। आगे की स्लाइड्स में देखें...

 
 
Girlfriend family member murder her boyfriend in varanasi
varanasi - फोटो : अमर उजाला
कोरौता गांव निवासी सिंचाई विभाग में अमीन राजकुमार राम और ममता देवी के तीन बेटों में सबसे बड़ा मोहित का तीन साल से भड़ाव की एक युवती से प्रेमप्रसंग चल रहा था। 

 
Girlfriend family member murder her boyfriend in varanasi
varanasi - फोटो : अमर उजाला
मोहित के परिजनों के अनुसार दोनों परिवार शादी के लिए तैयार थे लेकिन युवती का भाई नाखुश था। बुधवार की भोर चार बजे के लगभग युवती का फोन मोहित के मोबाइल पर आया कि तुम अपनी फोटो लेकर घर आ जाओ, हमारे मां-बाप शादी के लिए तैयार हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Girlfriend family member murder her boyfriend in varanasi
varanasi - फोटो : अमर उजाला
मोहित ने यह बात अपने पिता को बताई और युवती के घर चला गया। मोहित के घर पहुंचने के बाद युवती के परिजनों ने उसकी लाठी-डंडा व रॉड से पिटाई की और मरणासन्न हाल में फेंक दिया। 5:30 बजे के लगभग मोहित के परिजनों के पास सूचना आई कि वह मरणासन्न अवस्था में बनकट रेलवे क्रासिंग के पास पड़ा है तो उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 
विज्ञापन
Girlfriend family member murder her boyfriend in varanasi
varanasi - फोटो : अमर उजाला
परिजन जंसा थाने पहुंचे तो पुलिस ने लोहता थाने का मामला बताकर पल्ला झाड़ लिया। लोहता पुलिस ने जंसा थाने का मामला बताया तो परिजन आक्रोश में आ गए। वहीं हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग लेकर परिजनों ने कोरौता बाजार में शव रख कर वाराणसी-भदोही मार्ग पर जाम लगा दिया। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed