{"_id":"6aa1ac0425b46bcc4b09a66a","slug":"bulldozer-razes-illegal-colony-spread-over-15000-square-meters-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-184394-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: 15 हजार वर्गमीटर में फैली अवैध कॉलोनी चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: 15 हजार वर्गमीटर में फैली अवैध कॉलोनी चला बुलडोजर
Thu, 10 Sep 2026 12:27 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Thu, 10 Sep 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
टूंडला की गोपाल धाम कालोनी में ध्वस्तीकरण करती एफएसडीए की टीम के साथ महाबलीसंवाद
- फोटो : टूंडला की गोपाल धाम कालोनी में ध्वस्तीकरण करती एफएसडीए की टीम के साथ महाबली संवाद
टूंडला। फिरोजाबाद-शिकोहाबाद विकास प्राधिकरण ने अवैध निर्माण और बिना स्वीकृति के विकसित की जा रही अवैध कालोनियों के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। बुधवार को प्राधिकरण की टीम ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में एटा रोड पर 15 हजार वर्गमीटर क्षेत्र में बनाई जा रही अवैध कॉलोनी बुलडोजर चला दिया।
सहायक अभियंता राकेश तोमर के नेतृत्व में एफएसडीए की टीम दोपहर करीब एक बजे एटा रोड स्थित गोपाल धाम कॉलोनी (मौजा बसई) पहुंची। प्राधिकरण की टीम ने कार्रवाई करते हुए मकान निर्माण के लिए भरी गई नींव को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया और अवैध रूप से बनाए गए रास्तों को भी बुलडोजर से खुदवा दिया। प्लाटिंग क्षेत्र में अवैध रूप से बिजली के खंभे गाड़े गए थे और केबल बिछाई गई थी।
अधिकारियों की सूचना पर बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और केबल को उतरवाया। इसके बाद प्राधिकरण ने कॉलोनी में लगाए गए बिजली के खंभों को उखाड़कर ध्वस्त करा दिया। जेई बेअंत सिंह ने बताया कि मंडी समिति व तहसील परिसर के सामने रोहित शर्मा, डॉ. राहुल शर्मा, माता प्रसाद शर्मा और दलवीर सिंह बिना अनुमति व नक्शा पास कराए यह प्लाटिंग करा रहे थे। प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने 8 दिसंबर 2025 को ध्वस्तीकरण के आदेश दिए थे। इस पर बुधवार को कार्रवाई की गई। इस दौरान अकरामुद्दीन, प्रदीप कुमार सहित पुलिस बल तैनात रहा।