फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Stolen bike fitted with a truck's number plate used to snatch a chain.

Auraiya News: चोरी की बाइक पर लगा रखा था ट्रक का नंबर, उसी से लूटी चेन

Thu, 10 Sep 2026 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 10 Sep 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Stolen bike fitted with a truck's number plate used to snatch a chain.
आरोपी रिजवान। स्रोत:पुलिस
अछल्दा। कस्बे के हरीगंज बाजार निवासी राजेश पुत्र नेत्रपाल मंगलवार शाम पत्नी पिंकी देवी और बच्चे के साथ मोटरसाइकिल से खितौरा गांव जा रहे थे। चिमकुनी गांव से पहले पीछे से मोटरसाइकिल सवार एक युवक आया और पिंकी देवी के गले से चेन तोड़कर भागने लगा। राजेश ने उसका पीछा किया। चिमकुनी मोड़ के पास बाग में आरोपी अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल समेत गिर गया। पीछा कर रहे राजेश ने लोगों की मदद से उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी की पहचान रिजवान पुत्र अशरफ निवासी अकबरपुर, थाना अयाना के रूप में की। आरोपी के पास से लूटी गई चेन बरामद कर ली गई। बाइक से गिरने के कारण घायल आरोपी को पुलिस देर रात मेडिकल परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा ले गई, जहां से उसे चिचौली अस्पताल रेफर किया गया। हालत में सुधार होने पर बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी जयप्रकाश सिंह ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि आरोपी जिस मोटरसाइकिल से वारदात करने आया था, वह कानपुर के स्वरूप नगर स्थित रीजेंसी अस्पताल के एक डॉक्टर की है। बाइक कुछ समय पहले स्वरूप नगर क्षेत्र से चोरी हुई थी। इस संबंध में स्वरूप नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने चोरी की बाइक की पहचान छिपाने के लिए उस पर ट्रक की नंबर प्लेट लगा रखी थी। बाइक बरामद होने की जानकारी पर स्वरूप नगर थाने के दरोगा ने अछल्दा थाने पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल की। पुलिस अब चोरी की बाइक और चेन लूट की वारदात के संबंध में आगे की कार्रवाई कर रही है।


चार थानों में दर्ज हैं 16 मुकदमे

पुलिस के अनुसार आरोपी रिजवान के खिलाफ अयाना थाना, कोतवाली औरैया, फफूंद थाना और अजीतमल थाने में कुल 16 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed