मां ऐसी भी होती है देखिए, 3 साल के मासूम बेटे को गोद में बिठाकर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। तस्वीरें देख नहीं पाओगे...
घटना हरियाणा के अंबाला की है। मुलाना के धीन गांव स्थित लोगड़ियों की माजरी के पास सैनियों के डेरे में सोमवार को पति से कलह के चलते 30 वर्षीय महिला ने तीन साल के मासूम को अपने गोद में बैठाकर पेट्रोल छिड़कर आग लगा ली। महिला अंजना और तीन साल के यतिन जिंदा जल गए। घटना के समय पति कोर्ट गया था। जबकि अन्य परिजन भी नहीं थे।
जानकारी के मुताबिक, मैक्सी कैब चालक दिनेश कुमार ने साल 2012 में हिमाचल के नाहन के पास स्थित गांव कोलर निवासी अंजना से प्रेम विवाह किया था। शादी के कुछ समय बाद ही दोनों में कलह रहने लगी। करीब 20 दिन पहले हुए झगड़े के बाद अंजना ने पति के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी थी। सोमवार को इसी मामले में पति दिनेश कुमार एसडीएम कोर्ट गया था।
बताया जा रहा है कि मामले को लेकर सुबह दोनों में बहस हुई थी। इसी रोष में महिला ने आत्मघाती कदम उठा लिया। अंजना ने करीब 20 दिन पहले पति से झगड़े की शिकायत मुलाना थाने में दी थी। हालांकि दिनेश के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं हुआ था। मामले को लेकर एसडीएम कोर्ट में भी सुनवाई चल रही थी। दिनेश ने बताया कि वह सुनवाई के लिए बराड़ा एसडीएम कोर्ट गया था। इसी बात को लेकर दोनों में सुबह बहस हुई थी।
बाद में दिनेश को पता चला कि पत्नी अंजना ने बेटे यतिन को गोद में बैठाकर आग लगा ली है। पुलिस दोनों को एमएम मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए ले गई है। दिनेश ने बताया कि वह और उसके पिता जगदीश अस्पताल पहुंचे तो अंजना और यतिन की मौत हो चुकी थी। घटना के दौरान कमरे से धुआं उठता देख जेठानी संगीता देवी और पड़ोस में रहने वाली किशोरी पायल कमरे में पहुंचीं।