{"_id":"5af311034f1c1b3c0a8b8e1f","slug":"girlfriend-family-member-murder-her-boyfriend-in-varanasi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका ने प्रेमी को फोन कर बुलाया अपने घर, उसके बाद इस हाल में मिला प्रेमी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमिका ने प्रेमी को फोन कर बुलाया अपने घर, उसके बाद इस हाल में मिला प्रेमी
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Thu, 10 May 2018 02:12 PM IST
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
बनारस में एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी को घर बुलाया। प्रेमी उसके घर पहुंचा और फिर उसके बाद जो हुआ वह किसी ने भी नहीं सोचा होगा। आगे की स्लाइड्स में देखें...
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
कोरौता गांव निवासी सिंचाई विभाग में अमीन राजकुमार राम और ममता देवी के तीन बेटों में सबसे बड़ा मोहित का तीन साल से भड़ाव की एक युवती से प्रेमप्रसंग चल रहा था।
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
मोहित के परिजनों के अनुसार दोनों परिवार शादी के लिए तैयार थे लेकिन युवती का भाई नाखुश था। बुधवार की भोर चार बजे के लगभग युवती का फोन मोहित के मोबाइल पर आया कि तुम अपनी फोटो लेकर घर आ जाओ, हमारे मां-बाप शादी के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
मोहित ने यह बात अपने पिता को बताई और युवती के घर चला गया। मोहित के घर पहुंचने के बाद युवती के परिजनों ने उसकी लाठी-डंडा व रॉड से पिटाई की और मरणासन्न हाल में फेंक दिया। 5:30 बजे के लगभग मोहित के परिजनों के पास सूचना आई कि वह मरणासन्न अवस्था में बनकट रेलवे क्रासिंग के पास पड़ा है तो उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
परिजन जंसा थाने पहुंचे तो पुलिस ने लोहता थाने का मामला बताकर पल्ला झाड़ लिया। लोहता पुलिस ने जंसा थाने का मामला बताया तो परिजन आक्रोश में आ गए। वहीं हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग लेकर परिजनों ने कोरौता बाजार में शव रख कर वाराणसी-भदोही मार्ग पर जाम लगा दिया।