फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्कूल जा रही 11वीं छात्रा ने बाइक पर बैठने से किया इनकार तो चाकू से गोदा

Wed, 06 Sep 2017 08:42 PM IST
टीम डिजिटल,गाजीपुर
टीम डिजिटल,गाजीपुर Updated Wed, 06 Sep 2017 08:42 PM IST
विज्ञापन
ghazipur girl student knife attack
घायल छात्रा - फोटो : अमर उजाला
यूपी के बलिया जिले का रागिनी दुबे हत्याकांड अभी सुलझा भी नहीं कि गाजीपुर में फिर इसी तरह की वारदात हुई है। बुधवार सुबह स्कूल जा रही 11वीं की छात्रा पर एक मनबढ़ लड़के ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। आगे की स्लाइड्स में जानिए..

 
ghazipur girl student knife attack
knife - फोटो : demo
गाजीपुर जिल के गौसपुर गांव में बुधवार की सुबह बाइक पर बैठने से इंकार करने पर मनबढ़ युवक ने एक छात्रा को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। छात्रा के शोर मचाने पर युवक मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने किशोरी को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया। किशोरी के पिता की तहरीर पर युवक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
ghazipur girl student knife attack
knife - फोटो : demo
गौसपुर गांव निवासी रामचंद्र राम की बेटी हेमलता कक्षा 11 की छात्रा है। रोज की तरह बुधवार को सुबह भी शहबाजकुली स्थिति ज्ञानानंद स्कूल जाने के लिए वह घर से निकली थी। करीब आठ बजे बस के इंतजार में वह सड़क के किनारे खड़ी थी। इस दौरान मरदह थाना क्षेत्र के चौथी गांव निवासी अरविंद राम किशोरी के पास पहुंचा और उससे बाइक पर बैठने का दबाव बनाने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
ghazipur girl student knife attack
डेमो - फोटो : डेमो
इसे लेकर किशोरी और युवक में तीखी झड़प होने लगी। इस बीच युवक बाइक से उतरकर छात्रा के चेहरे और हाथ पर चाकू से वार कर दिया। छात्रा शोर मचाने लगी। उसकी आवाज सुन आस-पास के लोग मौके की तरफ दौड़े। लोगों को अपनी तरफ आता देख युवक मौके से बाइक सहित फरार हो गया। जानकारी होते ही छात्रा के परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
ghazipur girl student knife attack
UP Police
परिजन छात्रा को उपचार के लिए सीएचसी मुहम्मदाबाद ले गए। छात्रा के पिता रामचंद्र ने बताया कि मेरी बेटी पर हमला करने वाले युवक मरदह के चौथी गांव का रहने वाला है। वह गौसपुर में अपनी बहन के घर रहता है। इस मामले में छात्रा के पिता ने अरविंद राम के खिलाफ कोतवाली में नामजद तहरीर दी है। कोतवाल विमल कुमार मिश्र ने कहा कि  युवक की तलाश की जा रही है। सीओ मुहम्मदाबाद अनिल राय ने छात्रा को चाकू मारे जाने के मामले को गंभीरता से लेते हुए पूरे प्रकरण की छानबीन शुरू कर दी है।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed