{"_id":"59afc1f44f1c1b8d078b48bf","slug":"ghazipur-girl-student-knife-attack","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"स्कूल जा रही 11वीं छात्रा ने बाइक पर बैठने से किया इनकार तो चाकू से गोदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल जा रही 11वीं छात्रा ने बाइक पर बैठने से किया इनकार तो चाकू से गोदा
Wed, 06 Sep 2017 08:42 PM IST
टीम डिजिटल,गाजीपुर
टीम डिजिटल,गाजीपुर
Updated Wed, 06 Sep 2017 08:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
घायल छात्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यूपी के बलिया जिले का रागिनी दुबे हत्याकांड अभी सुलझा भी नहीं कि गाजीपुर में फिर इसी तरह की वारदात हुई है। बुधवार सुबह स्कूल जा रही 11वीं की छात्रा पर एक मनबढ़ लड़के ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। आगे की स्लाइड्स में जानिए..
2 of 5
knife
- फोटो : demo
गाजीपुर जिल के गौसपुर गांव में बुधवार की सुबह बाइक पर बैठने से इंकार करने पर मनबढ़ युवक ने एक छात्रा को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। छात्रा के शोर मचाने पर युवक मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने किशोरी को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया। किशोरी के पिता की तहरीर पर युवक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
3 of 5
knife
- फोटो : demo
गौसपुर गांव निवासी रामचंद्र राम की बेटी हेमलता कक्षा 11 की छात्रा है। रोज की तरह बुधवार को सुबह भी शहबाजकुली स्थिति ज्ञानानंद स्कूल जाने के लिए वह घर से निकली थी। करीब आठ बजे बस के इंतजार में वह सड़क के किनारे खड़ी थी। इस दौरान मरदह थाना क्षेत्र के चौथी गांव निवासी अरविंद राम किशोरी के पास पहुंचा और उससे बाइक पर बैठने का दबाव बनाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
डेमो
- फोटो : डेमो
इसे लेकर किशोरी और युवक में तीखी झड़प होने लगी। इस बीच युवक बाइक से उतरकर छात्रा के चेहरे और हाथ पर चाकू से वार कर दिया। छात्रा शोर मचाने लगी। उसकी आवाज सुन आस-पास के लोग मौके की तरफ दौड़े। लोगों को अपनी तरफ आता देख युवक मौके से बाइक सहित फरार हो गया। जानकारी होते ही छात्रा के परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
5 of 5
UP Police
परिजन छात्रा को उपचार के लिए सीएचसी मुहम्मदाबाद ले गए। छात्रा के पिता रामचंद्र ने बताया कि मेरी बेटी पर हमला करने वाले युवक मरदह के चौथी गांव का रहने वाला है। वह गौसपुर में अपनी बहन के घर रहता है। इस मामले में छात्रा के पिता ने अरविंद राम के खिलाफ कोतवाली में नामजद तहरीर दी है। कोतवाल विमल कुमार मिश्र ने कहा कि युवक की तलाश की जा रही है। सीओ मुहम्मदाबाद अनिल राय ने छात्रा को चाकू मारे जाने के मामले को गंभीरता से लेते हुए पूरे प्रकरण की छानबीन शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।