फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Youth beaten to death following an altercation; FIR registered against four individuals

Yamuna Nagar News: कहासुनी के बाद युवक की पीट-पीटकर हत्या, चार पर प्राथमिकी

Thu, 22 Oct 2026 03:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 22 Oct 2026 03:37 AM IST
विज्ञापन
Youth beaten to death following an altercation; FIR registered against four individuals
रामपुरा पुलिस चौकी में इंसाफ की गुहार लगाने पहुंचे शरण सिंह के परिजन। संवाद
यमुनानगर। शहर के कमला नगर में छोटी लाइन पर दशहरा देखकर घर लौट रहे 34 वर्षीय युवक की कुछ लोगों ने कहासुनी के बाद पिटाई कर हत्या कर दी। परिजनों का आरोप है कि एक युवक ने अपने साथ झगड़े में साथ न देने की बात कहकर सरन की पिटाई की। इसके कुछ मिनट उसका भतीजे दो दोस्तों के साथ मौके पर पहुंचा। चारों ने मिलकर सरन के पेट, छाती और गले पर लात-घूंसे मारे। सूचना मिलने के बाद परिजन सरन को नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शिकायत पर थाना शहर यमुनानगर में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


कमला नगर निवासी संजीव कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कार रिपेयरिंग का काम करता है। मंगलवार शाम को वह अपने परिचित अनिल के साथ मॉडल टाउन में दशहरा कार्यक्रम देखकर बाइक से घर लौट रहा था। शाम करीब सवा सात बजे वे छोटी लाइन पर नरेंद्र ड्राईक्लीनर की दुकान के सामने पहुंचे। वहां उनके चचेरे भाई सरन सिंह उर्फ सौरभ की दीपक उर्फ दीपा से बहस हो रही थी। दीपक का आरोप था कि सरन झगड़े में उसका साथ नहीं देता है। कहासुनी बढ़ने पर उसने सरन को लात-घूंसे मारने शुरू कर दिए। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग कर दिया। शिकायतकर्ता के अनुसार घटना के करीब तीन-चार मिनट बाद दीपक का भतीजा शिवम उर्फ शिवारे अपने दो दोस्तों के साथ बाइक पर वहां पहुंच गया। इसके बाद दीपक, शिवम और उसके दोनों साथियों ने सरन सिंह को घेरकर पीटना शुरू कर दिया। आरोपियों ने उसके पेट, छाती और गले पर लात-घूंसे मारे। सरन के नीचे गिरने के बाद भी वे उसे पीटते रहे। गंभीर रूप से घायल होने के बाद सभी आरोपी वहां से भाग गए। संजीव कुमार ने बताया कि उसने सरन सिंह की पत्नी नेहा को सूचना दी और उनके आने पर सरन को नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर रामपुरा चौकी पुलिस अस्पताल पहुंची और शिकायतकर्ता के बयान दर्ज किए। शहर यमुनानगर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

-------------
चिकित्सकों के पैनल ने किया शव का पोस्टमार्टम
कमला नगर में मारपीट के दौरान जान गंवाने वाले सरन सिंह के शव का बुधवार को चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम करवाया गया। पुलिस मामले में सरन की मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। इसके लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार मामले में शिकायतकर्ता के बयान पर चार युवकों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस घटनाक्रम से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------

रामपुरा पुलिस चौकी में इंसाफ की गुहार लगाने पहुंचे शरण सिंह के परिजन। संवाद

रामपुरा पुलिस चौकी में इंसाफ की गुहार लगाने पहुंचे शरण सिंह के परिजन। संवाद

रामपुरा पुलिस चौकी में इंसाफ की गुहार लगाने पहुंचे शरण सिंह के परिजन। संवाद

रामपुरा पुलिस चौकी में इंसाफ की गुहार लगाने पहुंचे शरण सिंह के परिजन। संवाद

रामपुरा पुलिस चौकी में इंसाफ की गुहार लगाने पहुंचे शरण सिंह के परिजन। संवाद

रामपुरा पुलिस चौकी में इंसाफ की गुहार लगाने पहुंचे शरण सिंह के परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed