Hindi News
›
Photo Gallery
›
Crime
›
honeypreet insan and aditya insan abconding after gurmeet ram rahim verdict
{"_id":"59afe676227d51af308b457d","slug":"honeypreet-insan-and-aditya-insan-abconding-after-gurmeet-ram-rahim-verdict","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अकेली नहीं गई हनीप्रीत, एक शख्स और है साथ में, पुलिस के हाथ क्लू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अकेली नहीं गई हनीप्रीत, एक शख्स और है साथ में, पुलिस के हाथ क्लू
Wed, 06 Sep 2017 06:21 PM IST
amarujala.com, Presented by: विकास जांगड़ा
amarujala.com, Presented by: विकास जांगड़ा
Updated Wed, 06 Sep 2017 06:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
हनीप्रीत इंसा, आदित्य इंसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रेप केस में रोहतक जेल में सजा काट रहे राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत अकेली फरार नहीं है, उसके साथ एक शख्स और है, जिसपर देशद्रोह का केस है। पुलिस के हाथ क्लू लगे हैं।
2 of 5
आदित्य इंसा
ये शख्स है सिरसा डेरे का प्रवक्ता आदित्य इंसां। आदित्य और हनीप्रीत पर मामला दर्ज हुए एक सप्ताह से अधिक होने पर दोनों पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। नेपाल से लेकर मुंबई और दूसरी जगह छापे मारने के बावजूद पुलिस फिलहाल यह बताने की स्थिति में नहीं है कि आखिर वे किस पाताल में हैं। हनीप्रीत और आदित्य इंसा के मामले में पुलिस की बेबसी डीजीपी बीएस संधू के ताजा बयान से जाहिर हो रही है।
3 of 5
Haryana DGP BS Sandhu
- फोटो : File Photo
डीजीपी ने बताया कि हनीप्रीत और आदित्य इंसा के रिश्तेदारों, दोस्तों और अन्य परिचितों के यहां छापे मारे गए हैं और जहां जहां से लीड मिल रही है, पुलिस छानबीन कर रही है। नेपाल बॉर्डर से बरामद जालंधर नंबर की कार से हनीप्रीत के फरार होने से जुड़े सवाल पर डीजीपी ने कहा कि एक गाड़ी का नंबर पुलिस के सामने आया था, उसको वेरिफाई करवा लिया गया है और उस कार से हनीप्रीत का कोई संबंध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हरियाणा डीजीपी बी एस संधू
पीटीआई की खबर के मुताबिक डीजीपी बीएस संधू ने कहा कि हनीप्रीत और आदित्य इंसा को पुलिस के सामने खुद को पेश कर जांच में शामिल होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि डेरे की तरफ से भी दोनों को पुलिस के सामने पेश होने को कहा गया है। साथ ही, ये भी कहा गया कि 25 के बाद से दोनों का डेरे से कोई संपर्क नहीं हुआ। उन्होंने हनीप्रीत के ऑस्ट्रेलिया फरार होते वक्त मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार होने की चर्चाओं को भी खारिज कर दिया।
विज्ञापन
5 of 5
Honeypreet Insan
डीजीपी बीएस संधू ने बताया कि इन दोनों की तलाश के लिए अन्य राज्यों में सेना के संपर्क में है, हम कई जगह छापे मार रहे हैं। हमारी टीम मुंबई और नेपाल के साथ-साथ कई दूसरे इलाकों में भी लगी है। हमारी टीम दूसरे राज्यों की स्थानीय पुलिस के संपर्क में है। उम्मीद है कि हनीप्रीत इंसान और आदित्य इंसान को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। नेपाल जाने की आशंका के मद्देनजर सीमा पर एसएसबी अलर्ट है। हर आने जाने वालों की गहनता से की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।