फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Woman beaten to death in Bulandshahr dispute had been ongoing for three days

बुलंदशहर: महिला की पीट-पीट कर हत्या, तीन दिन से चल रहा था विवाद; रामलीला मेला के दौरान हुई थी मारपीट

Thu, 22 Oct 2026 01:45 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, खुर्जा (बुलंदशहर)
अमर उजाला नेटवर्क, खुर्जा (बुलंदशहर) Published by: Akash Dubey Updated Thu, 22 Oct 2026 01:45 PM IST
सार

खुर्जा देहात के शाहबाजपुर भाल में दो परिवारों के विवाद में राजवती की पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Woman beaten to death in Bulandshahr dispute had been ongoing for three days
अस्पताल में मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर के खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के शाहबाजपुर भाल में महिला की पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार करीब तीन दिन से दो परिवारों के बीच विवाद चल रहा था। गांव निवासी गोपाल ने बताया कि उनके परिवार के बच्चे और पड़ोस में रहने वाले दूसरे परिवार के बच्चों के बीच विवाद चल रहा था। दशहरा के दिन खुर्जा में रामलीला मेला देख कर आ रहे दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस संबंध में बुधवार को पंचायत हुई। इसमें दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। 

विज्ञापन


आरोप है समझौते के बावजूद बृहस्पतिवार को दूसरे पक्ष के लोग उनके घर मारपीट करने आ गए। घर पर उनकी ताई राजवती (55) और भाभियां थी। तभी उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान ताई नीचे गिर गईं और बेहोश हो गईं। आरोपी धमकी देकर वहां से भाग गए। 
विज्ञापन


परिजन जटिया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। सीओ खुर्जा अनिल शाही का कहना है कि झगड़े के दौरान महिला की मौत की जानकारी मिली है। परिजनों से वार्ता की जा रही है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed