फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलिस और ग्रामीणों में 3 घंटे तक चला घमासान, पथराव में 11 पुलिसकर्मी घायल

Thu, 30 May 2019 11:49 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 30 May 2019 11:49 AM IST
विज्ञापन
clash between police and villagers many policeman injured
मौके पर तैनात पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में ग्रामीणों और पुलिस के बीच जमकर 3 घंटे तक घमासान चला। इस दौरान कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। इसमें कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। बलिया जिले के बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के घघरौली गांव में बुधवार को ग्राम समाज की भूमि के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। सूचना के बाद बड़ी संख्या में कई थानों की पुलिस पहुंच गई। मारपीट के आरोपी दो-तीन युवकों को पकड़कर पुलिस ले जाने लगी तो ग्रामीण आक्रोशित हो गए और पुलिस पर पथराव कर दिया।

clash between police and villagers many policeman injured

बेकाबू भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने पहले लाठियां भांजी लेकिन लोग पीछे नहीं हुए तो दो राउंड हवाई फायरिंग की गई, जिसके बाद मामला शांत हुआ। इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच तीन घंटे तक घमासान चला।

clash between police and villagers many policeman injured

इसमें तहसीलदार समेत 11 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए। बड़ी संख्या में ग्रामीणों को भी चोट आई है। इस मामले में 12 से अधिक लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। वहीं गांव में तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल और पीएसी तैनात कर दी गई है। उधर, पुलिस के भय से लोग गांव छोड़कर भाग गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
clash between police and villagers many policeman injured

ये है मामला :
घघरौली गांव में शिव मंदिर है। मंदिर के आसपास ग्राम समाज की जमीन है। ग्राम समाज की जमीन में मत्स्य विभाग की भी कुछ जमीन है। मंदिर के पास गांव के बिंद समाज के लोग नींव खोदकर दीवार खड़ी करने लगे। जिसका विरोध गांव के रामजी सिंह के परिवार के लोगों द्वारा करके रोक दिया गया। इसे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी और देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गई। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची मुकामी पुलिस ने ग्रामीणों को काफी समझाया लेकिन बात बनने के बजाय और बिगड़ गई। कुछ ही देर बाद दोनों ओर से ईंट-पत्थर चलने लगे। इसके बाद भगदड़ मच गई। 

विज्ञापन
clash between police and villagers many policeman injured

पुलिस ने युवकों को पकड़ा तो बिगड़े हालात :
इसी बीच पुलिस माहौल बिगाड़ने वाले दो-तीन लोगों को पकड़कर थाने ले जाने लगी। यह देखकर ग्रामीण आक्रोशित हो गए और पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस और ग्रामीणों के बीच घमासान शुरू हो गया जो करीब तीन घंटे तक चलता रहा। उपद्रवियों को रोकने के लिए पुलिस को दो राउंड हवाई फायरिंग करनी पड़ी। तब जाकर मामला शांत हुआ। इस दौरान सदर तहसीलदार गुलाब चंद्रा, सुखपुरा प्रभारी नागेश उपाध्याय (45), दारोगा सुनील कुमार सिंह (40), सिपाही प्रवीण कुमार (24) सहित दो दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी व दर्जनों ग्रामीण चुटहिल हो गए। गांव में तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल व पीएसी तैनात कर दी गई है। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक विजय पाल  सिंह, एडीएम रामआश्रय, सदर एसडीएम अश्वनी श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी आदि पहुंच गए और मोर्चा संभाला।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed