{"_id":"6af09ab9229237178502b46b","slug":"dispute-over-the-installation-of-an-idol-on-a-contested-platform-allahabad-news-c-407-1-ggp1011-22881-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: विवादित चबूतरे पर मूर्ति स्थापित करने पर तकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: विवादित चबूतरे पर मूर्ति स्थापित करने पर तकरार
Sun, 08 Nov 2026 09:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Sun, 08 Nov 2026 09:22 PM IST
विज्ञापन
मऊआइमा- उमरिया सारी मादीपुर में विवादित चबूतरे पर मूर्ति रखने के बाद पहुंची पुलिस
क्षेत्र के उमरिया सारी गांव के मादीपुर मजरे में विवादित चबूतरे पर शनिवार रात सरदार वल्लभभाई पटेल की मूर्ति रखे जाने से विवाद खड़ा हो गया। रविवार सुबह मूर्ति देखकर ग्रामीणों ने आपत्ति जताई। सूचना पर पहुंची राजस्व टीम और पुलिस ने मूर्ति को सुरक्षित स्थान पर रखवा दिया। शांति व्यवस्था के मद्देनजर गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा उमरिया सारी,(मादीपुर) में विवादित जमीन पर पहले से चबूतरा बना हुआ है। राम अजोर पटेल इसे अपनी सहन की जमीन बता रहे हैं, जबकि ग्राम प्रधान विजय कुमार का दावा है कि जमीन पंचायत भवन की है। इसको लेकर न्यायालय में भी मामला विचाराधीन है। ग्राम प्रधान ने जमीन की पैमाइश कराने की मांग की थी। आरोप है कि शनिवार रात अज्ञात ग्रामीणों ने चबूतरे पर सरदार पटेल की मूर्ति रख दी।
रविवार सुबह सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक जगदीश कुशवाहा, चौकी प्रभारी आयुष सिंह हमराही पुलिस कर्मियों और नायब तहसीलदार चंदन जायसवाल स्थानीय लेखपाल शैलेन्द्र सिंह राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने मूर्ति को सुरक्षित स्थान पर रखवा दिया। प्रभारी निरीक्षक जगदीश कुशवाहा ने बताया कि राजस्व टीम की रिपोर्ट के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।