{"_id":"591448664f1c1b1522850979","slug":"bjp-worker-fight-in-front-of-deputy-cm-keshav-lady-s-sho-beaten","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डिप्टी सीएम केशव के सामने भिड़े भाजपा कार्यकर्ता, महिला दरोगा से की अभद्रता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डिप्टी सीएम केशव के सामने भिड़े भाजपा कार्यकर्ता, महिला दरोगा से की अभद्रता
Fri, 12 May 2017 04:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Fri, 12 May 2017 04:41 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
BJP worker fight in front of Deputy CM Keshav
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सूबे की योगी सरकार पार्टी कार्यकर्ताओं से जहां संयम रखने की अपील कर रही है वहीं आजमगढ़ में सत्ता के नशे में चूर भाजपा कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ गए। यहीं नहीं कार्यकर्ताओं को हटाने गई महिला दरोगा के साथ मारपीट की कोशिश की।
2 of 5
BJP worker fight in front of Deputy CM Keshav
- फोटो : अमर उजाला
यह सब हुआ उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की आंखों के सामने। आजमगढ़ में सपा की तरह ही भाजपा में कार्यकर्ताओं की लामबंदी, हंगामा और मारपीट थमने का नाम नहीं ले रहा है।
3 of 5
BJP worker fight in front of Deputy CM Keshav
- फोटो : अमर उजाला
आजमगढ जिले के सर्किट हाउस में विकास कार्यो की समीक्षा के बाद जनता की शिकायतों को सुन रहे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के सामने भाजपा कार्यकर्ता आपस में ही भीड़ गये। उन्होंने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
BJP worker fight in front of Deputy CM Keshav
- फोटो : अमर उजाला
मारपीट पर उतारु कार्यकर्ताओं को हटाने का प्रयास कर रही महिला दारोगा से भाजपा कार्यकर्ता भिड़ गया। इसके बाद महिला दारोगा ने तेवर दिखाते हुए भाजपा कार्यकर्ता को जोर से धक्का दिया।
विज्ञापन
5 of 5
BJP worker fight in front of Deputy CM Keshav
- फोटो : अमर उजाला
इससे कुछ जगह खाली हुई तो दूसरे कार्यकर्ताओं ने किसी तरह से उसे खींचकर जनता दरबार से बाहर किया गया। यह पूरा मामला डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के सामने हुआ। जिसे देखकर जनता की समस्या सुनने के बाद केशव मौर्या हक्का बक्का रह गये और फिर जनता दर्शन के बाद अपने कमरे में वापस लौट गये।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।