{"_id":"5b6d49564f1c1bb15c8b775c","slug":"collision-between-school-bolero-and-train-two-student-injured","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बनारस में टला बड़ा हादसा, दून एक्सप्रेस से टकराई स्कूली बोलेरो, आधा दर्जन बच्चे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस में टला बड़ा हादसा, दून एक्सप्रेस से टकराई स्कूली बोलेरो, आधा दर्जन बच्चे घायल
Sat, 11 Aug 2018 10:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sat, 11 Aug 2018 10:03 AM IST
विज्ञापन
1 of 9
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वाराणसी में शुक्रवार को कुशीनगर और भदोही जैसा स्कूल वाहन हादसा होते होते बच गया। बड़ागांव थाना के अहरक स्थित गेट नंबर 13 सी पर शुक्रवार दोपहर गेटमैन की लापरवाही से स्कूली वाहन दून एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। संयोग अच्छा था कि रेल इंजन में फंसी बोलेरो एक पोल से टकराकर अलग हो गई। इस घटना में आधा दर्जन बच्चे घायल हो गए। इस घटना के बाद गेटमैन विंधेश्वरी मिश्रा को निलंबित कर दिया गया है, वहीं इसकी जांच के लिए टीम गठित की गई है। आगे की स्लाइड्स में देखें...
2 of 9
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
अहरक स्थित सरसैयद पब्लिक स्कूल के 11 छात्र और प्रधानाचार्य भारती सिंह को लेकर बोलेरो चोलक पूरबपुर गांव जा रहा था। रास्ते में 13 सी क्रॉसिंग बंद मिली। जौनपुर की तरफ से आ रही मालगाड़ी गुजरने के बाद गेट खोला गया। इस दौरान जैसे ही बोलेरो ने बूम को पार किया उसी दौरान वाराणसी की ओर से दून एक्सप्रेस ट्रेन आ गई।
3 of 9
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
बचने के लिए चालक ने बोलेरो को पीछे करने की कोशिश की और इस बीच स्कूली वाहन के अगले हिस्से से ट्रेन टकरा गई। इसके बाद इंजन में बोलेरो फंस गई और थोड़ा आगे पोल से टकराकर अलग हो गई। कुछ दूर जाकर ट्रेन भी रुक गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
इस हादसे में आधा दर्जन बच्चे घायल हो गए, जिन्हें नजदीक के अस्पताल पहुंचाया गया है। उधर, आक्रोशित ग्रामीणों ने गेटमैन को पीटना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची जीआरपी, आरपीएफ व पुलिस ने गेटमैन को बचाया। इसके बाद मौके पर एडीआरएम वाराणसी रवि प्रकाश चतुर्वेदी, स्टेशन निदेशक आनंद मोहन सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे।
विज्ञापन
5 of 9
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों ने बेगमपुरा एक्सप्रेस ट्रेन को रोक कर नारेबाजी की। इससे कई और ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ। ग्रामीणों का आरोप है कि गेटमैन हमेशा नशे में धुत रहता है। उसकी लापरवाही से हादसा हुआ।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।