फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीएम योगी ने ली काशी विश्वनाथ धाम के निर्माण कार्यों की बारीकी से जानकारी, देखें तस्वीरें 

Mon, 08 Feb 2021 12:20 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Mon, 08 Feb 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi took detailed information about construction work of Kashi Vishwanath Dham, see photos
काशी विश्ववनाथ धाम में सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

दो दिवसीय काशी के दौरे पर रविवार देर शाम पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सर्किट में समीक्षा के बैठक के बाद बाबा विश्वनाथ के दरबार रवाना हो गए। इस दौरान उन्होंने विधिवत दर्शन-पूजन किया और काशी विश्वनाथ धाम के निर्माण कार्यों की बारीकी से जानकारी ली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब बाबा का दरबार भव्य आकार ले रहा है। सनातनधर्मी बाबा विश्वनाथ धाम की अद्भुत आभा को जल्द ही देखेगी। रविवार को वह श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में चल रहे कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे थे। 




रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ रात 9:40 बजे मंदिर परिसर पहुंचे। बद्रीनाथ प्रवेश द्वार से मुख्यमंत्री गर्भगृह गए। इस दौरान वे शृंगार भोग आरती में शामिल हुए। बाबा के दर्शन-पूजन करने के पश्चात मुख्यमंत्री परिसर के पश्चिमी गेट से अन्नपूर्णा मंदिर की ओर गए, वहां से शनि मंदिर होते हुए मुख्यमंत्री मंदिर चौक गए।

CM Yogi took detailed information about construction work of Kashi Vishwanath Dham, see photos
काशी विश्ववनाथ धाम में सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

बाबा श्री काशी विश्वनाथ का दर्शन-पूजन करने के  बाद उन्होंने पूरे परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने भवनों के निर्माण को देखा और गुणवत्ता की जांच भी की। सीएम ने समय से गुणवत्ता पूर्वक कार्य कराने के लिए कंपनी के अधिकारियों को निर्देश दिया।

इसके बाद मुख्यमंत्री गंगा तट तक गए जहां उन्होंने मल्टीपरपज हॉल, वाराणसी गैलरी, सिटी म्यूजियम, टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर, यात्री सुविधा केंद्र, वैदिक केंद्र के निर्माण कार्यों को देखा। मणिकर्णिका घाट के किनारे बनने वाले सीवेज पंपिंग स्टेशन स्थल पर भी गए जहां से उन्होंने मां गंगा को प्रणाम किया।

CM Yogi took detailed information about construction work of Kashi Vishwanath Dham, see photos
काशी विश्ववनाथ धाम में सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री श्री काशी विश्वनाथ पुस्तकालय में भी गए। उन्होंने पुस्तकें और हस्तलिखित पांडुलिपियों को भी देखा और कहा कि इस भवन को बड़े भव्य रूप में बनाया गया है। आधे घंटे के निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री अपने अगले गंतव्य के लिए रवाना हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
CM Yogi took detailed information about construction work of Kashi Vishwanath Dham, see photos
काशी विश्ववनाथ धाम में सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान धर्मार्थ कार्य मंत्री नीलकंठ तिवारी, मंत्री रविन्द्र जायसवाल, अनिल राजभर, अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी, कमिश्नर दीपक अग्रवाल, मुख्यकार्यपालक अधिकारी सुनिल कुमार वर्मा, उमेश कुमार सिंह, निखिलेश कुमार मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
 

विज्ञापन
CM Yogi took detailed information about construction work of Kashi Vishwanath Dham, see photos
खिड़कियां घाट से निरीक्षण के बाद निकलते हुये सीएम। - फोटो : अमर उजाला

काशी विश्वनाथ को पुलिस बैंड से दें सलामी
मुख्यमंत्री ने बाबा काशी विश्वनाथ को पुलिस बैंड की सलामी से सम्मान देने का सुझाव दिया। शहीद स्मारकों पर पुलिस बैंड से सलामी देने का निर्देश दिया। बैठक में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ नीलकंठ तिवारी, रविंद्र जायसवाल, विधायक डॉ अवधेश सिंह, सौरभ श्रीवास्तव, सुरेंद्र नारायण सिंह के अलावा अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी, एडीजी बृजभूषण, कमिश्नर दीपक अग्रवाल, आईजी विजय सिंह मीणा, जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा, एसएसपी अमित पाठक सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed