यूपी सरकार के 100 दिन पूरे होने पर पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पूरा दौरा भगवा रंग में रंगा नजर आया।
2 of 5
Yogi Adityanath varanasi
- फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी आदित्यनाथ के लिए रविवार को सर्किट हाउस में अलग व्यवस्था की गई थी। सीएम के लिए सर्किट हाउस में राज्यपाल कक्ष आवंटित किया गया था। वह कुछ देर के लिए इस कमरे में गए भी थे।
3 of 5
Yogi Adityanath varanasi
- फोटो : अमर उजाला
कमरे में भगवा रंग की बेडशीट लगाने के साथ सोफा कवर भी भगवा रंग में लगाया गया था। टेबल और मेज के कवर भी भगवा रंग के लगाए गए थे। दरअसल सीएम जहां भी जाते हैं उनके लिए गेरुआ कपड़ों के अलावा बिस्तर पर गेरुआ चादर की व्यवस्था की जाती है।
4 of 5
Yogi Adityanath varanasi
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में भी वह अपने आवास पर गेरुआ रंग की बेडशीट पर ही आराम करते हैं। सर्किट हाउस में गोरक्षा के नाम पर हो रही गुंडागर्दी पर पीएम मोदी के बाद सीएम योगी का भी दर्द छलका है। मुख्यमंत्री योगी ने 'आज तक' को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि गो रक्षा के नाम पर हो रही गुंडागर्दी पर पीएम मोदी की पीड़ा स्वाभाविक है।
5 of 5
Yogi Adityanath varanasi
- फोटो : अमर उजाला
इस तरह की घटनाएं किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं की जाएगी। गोरक्षा के नाम पर हो रही हिंसा पर सीएम योगी ने कहा कि यूपी में इस तरह की कोई घटना नहीं हुई है। ना ही शरारती तत्वों को स्वीकार किया जाएगा। प्रदेश में कोई भी कानून नहीं तोड़ सकता है। गोसेवा हमारी सनातन परंपरा है। गोरक्षा के नाम पर कानून को अपने हाथ में किसी को हक नहीं है। सभी के लिए लक्ष्मण रेखा तय है। कोई भी शरारत कर रहा है तो पुलिस ऐसी लोगों को पकड़ रही है।