{"_id":"63badb58f8e9262db20a3f35","slug":"cm-yogi-inspected-tent-city-in-varanasi-facilities-not-less-than-5-star-hotel-like-these-arrangements","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PHOTOS: सीएम योगी ने किया टेंट सिटी का निरीक्षण, 5 स्टार होटल से कम नहीं सुविधाएं, देखते रह जाएंगे ये इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PHOTOS: सीएम योगी ने किया टेंट सिटी का निरीक्षण, 5 स्टार होटल से कम नहीं सुविधाएं, देखते रह जाएंगे ये इंतजाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 08 Jan 2023 08:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 12
वाराणसी में गंगा पार टेंट सिटी का सीएम योगी ने किया निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दुनिया के सबसे प्राचीन शहर बनारस में तंबुओं का शहर आकार ले चुका है। मकर संक्रांति के बाद गंगा पार टेंट सिटी का लुत्फ उठाया जा सकेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 जनवरी को टेंट सिटी का लोकार्पण करेंगे। रविवार को वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टेंट सिटी का निरीक्षण किया। गंगा पार बसे तंबुओं के शहर में तैयारियों का जायजा लिया। मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा और टेंट सिटी बसा रही दोनों ही कंपनियों के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को वहां मिलने जा रही सुविधाओं के बारे में अवगत कराया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूरे टेंट सिटी में पर्यटकों की सुरक्षा, सुविधा और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए।
मुख्यमंत्री बीएचयू में जनसभा को संबोधित करने के बाद काफिले के साथ संत रविदास घाट पहुंचे। क्रूज से गंगा पार पहुंचकर टेंट सिटी का निरीक्षण किया। गंगा पार बस रही टेंट सिटी में पर्यटकों की सुख सुविधाओं के हर इंतजाम किए जा रहे हैं। धर्म अध्यात्म से जुड़ने के साथ ही पर्यटकों को यहां मनोरंजन के हर साधन भी उपलब्ध होंगे। टेंट सिटी के क्लब हाउस, स्पा और मेडिटेशन सेंटर में पर्यटक सुखद समय बीता सकेंगे। इसके अलावा लाइब्रेरी और आर्ट गैलरी भी उनके लिए खास होगी।
2 of 12
वाराणसी में गंगा पार टेंट सिटी का सीएम योगी ने किया निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
अधिकारियों और टेंट सिटी की कार्यदायी संस्था के अधिकारी ने बताया कि टेंट सिटी में 900 वर्गफीट में 10 विला, 480-580 वर्गफीट में 50 सुपर डीलक्स और 250-400 वर्गफीट में 40 डिलक्स बनाए गए हैं। टेंट सिटी के एक क्लस्टर में 200 व्यक्तियों के ठहरने की सुविधा है। इसके बाद मुख्यमंत्री ने स्वीस, कॉटेजेस, रिसेप्शन एरिया आदि का निरीक्षण किया।
3 of 12
वाराणसी में गंगा पार टेंट सिटी का सीएम योगी ने किया निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
टेंट सिटी का निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री प्रशासनिक अमले के साथ काशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार के पास पहुंचे। वहां से उतरकर मंदिर में प्रवेश किया। इस दौरान वहां मौजूद श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव के उद्घोष से उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री बाबा का दर्शन करने के बाद वहां से रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 12
वाराणसी में गंगा पार टेंट सिटी का सीएम योगी ने किया निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
टेंट सिटी देखने में बेहद खूबसूरत है। साथ ही सारी सुख सुविधाओं से लैस है। अंदर में सारे लग्जरी आइटम्स हैं। एसी से लेकर वीआईपी बाथरूम तक टेंट सिटी के अंदर मौजूद हैं। साथ ही गर्म पानी के लिए गिजर भी लगे हुए हैं। हर बजट के लोगों के लिए टेंट सिटी के अंदर कमरा मौजूद है।
विज्ञापन
5 of 12
टेंट सिटी के अंदर का नजारा
- फोटो : अमर उजाला
टेंट सिटी का सबसे मंहगा कमरा गंगा दर्शन विला है। इसमें एक रात ठहरने के लिए 30 हजार रुपये खर्च करने पड़ेंगे। सबसे सस्ता कमरा एक व्यक्ति के लिए आठ हजार और एक ही कमरे में दो व्यक्ति के ठहरने के लिए 10 हजार रुपये का होगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।