{"_id":"5b1d19174f1c1b694d8b5afe","slug":"cm-yogi-create-history-in-varanasi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इतिहास में दर्ज हुआ सीएम योगी का नाम, UP के किसी भी मुख्यमंत्री ने ऐसा नहीं किया था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इतिहास में दर्ज हुआ सीएम योगी का नाम, UP के किसी भी मुख्यमंत्री ने ऐसा नहीं किया था
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
Updated Tue, 12 Jun 2018 10:42 AM IST
विज्ञापन
yogi in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर बीते शनिवार को पहुंचे यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुछ ऐसा किया जो इतिहास में दर्ज हो गया। उनसे पहले आज तक इस धर्म नगरी में यूपी के किसी भी मुख्यमंत्री ऐसा नहीं कर पाया था। आगे की स्लाइड्स में देखें जानिए....
Trending Videos
yogi in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार शाम पंचक्रोशी यात्रा के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ का नाम इतिहास में दर्ज हो गया है। कल्याण सिंह, राजनाथ सिंह, मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव व मायावती ने कभी काशी में पंचक्रोशी यात्रा नहीं की थी। अधिक मास में इस तरह काशी की गलियों में पूर्व सीएम भी कभी नहीं घूमे थे लेकिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने पंचक्रोशी यात्रा करके इतिहास दर्ज कर दिया है।
yogi in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्ष पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ तीर्थ पथ पर नंगे पांव ही निकले। पांच घंटे की पूरी परिक्रमा योगी आदित्यनाथ ने मौनव्रत के साथ पूरी की। इस बीच दर्शन पूजन के हर परंपरा को खुद ही निभाते रहे। संकल्प धारण करते समय उन्होंने मंत्रों का उच्चारण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
yogi in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
शिव की नगरी में परिक्रमा शुरू करने से पहले बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लिया तो तीर्थ पुरोहितों को दक्षिणा देना भी नहीं भूले। तीर्थ पथ पर पड़ाव से पहले मुख्यमंत्री गाड़ी से उतरकर पैदल ही मंदिर की ओर श्रद्धाभाव बढ़ते और पूजन के बाद भी काफी दूर तक चलकर गए। इस बीच वहां मौजूद श्रद्धालुओं के अभिवादन को स्वीकार कर रहे थे, मगर उनके चेहरे का शांत भाव उनकी श्रद्धा को जाहिर कर रहा था।
विज्ञापन
yogi in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
अपने परपंरागत गेरुए वस्त्र में मणिकर्णिका के चक्रपुष्पकर्णी ताल पर श्री काशी विशेश्वर देवता: प्रसन्नार्थ पंचक्रोशी यात्रा अहं करिष्ये मंत्र के साथ संकल्प धारण करने के बाद मुख्यमंत्री बाबा विश्वनाथ दरबार पहुंचे। ज्ञानवापी कूप के जल से आचमन करने के बाद षोडषोपचार विधि से पूजन किया। इस यात्रा में गंगा को साक्षी मानने के लिए सीएम बजड़े से अस्सी घाट तक गए। काशी की धरा पर बाबा विश्वनाथ और गंगा दर्शन के बाद मुख्यमंत्री पंचक्रोशी तीर्थ मार्ग पर निकले।