{"_id":"5b1e8a264f1c1b624d8b5c05","slug":"gas-cylinder-leak-in-azamgarh-six-people-died","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक साथ सामने थे दो मासूम सहित छह लोगों के शव, इसके पास तो कभी उसके पास दौड़ते रहे परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साथ सामने थे दो मासूम सहित छह लोगों के शव, इसके पास तो कभी उसके पास दौड़ते रहे परिजन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Tue, 12 Jun 2018 10:38 AM IST
विज्ञापन
azamgarh
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के आजमगढ़ में एक गांव के एक घर में खुशियों के गीत गाए जा रहे थे। वहीं लोगों को भोज देने के लिए खाना बन रहा था। लोगों के चेहरे पर मुस्कान थी लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था। जिस घर में कुछ देर पहले तक हंसी से रौनक थी अब वहीं मातमी सन्नाटा पसरा था। आगे की स्लाइड्स में देखें...
azamgarh
- फोटो : अमर उजाला
जिले के रानी की सराय थाना क्षेत्र के कोटवा चक बंगाली गांव में सोमवार को दिन में भंडारे के लिए बन रहे भोजन के दौरान सिलेंडर रिसने से पास रखे भूसे में आग लग गई। आग का धुआं टीन शेड वाले कमरे में भर गया। जिससे दम घुटने से दो मासूम समेत छह लोगों की मौत हो गई। दरअसल, कोटवा चक बंगाली गांव की निवासी 80 वर्षीया रामताजी देवी पत्नी स्व. बलेश्वर ने गुरुमंत्र लिया था। इसी उपलक्ष्य में घर पर भंडारे का आयोजन किया था। जिसमें काफी लोग आए हुए थे।
azamgarh
- फोटो : अमर उजाला
धुएं में दम घुटने से दो मासूम समेत छह की मौत से रानी की सराय थाना क्षेत्र के कोटिला चक बंगाली गांव मातमी सन्नाटा पसर गया। सभी आंख के सामने हुई घटना को लेकर गमगीन नजर आये। गांव के पुरूष सदस्य तो अस्पताल चले आये थे और महिलाएं कार्यक्रम स्थल पर ही जुट कर रो-बिलख रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
azamgarh
- फोटो : अमर उजाला
गांव की बुजुर्ग महिलाओं में शामिल 80 वर्षीया रामताजी देवी पत्नी स्व. बलेश्वर के गुरुमंत्र लेने के बाद आयोजित भंडारे को लेकर पूरे गांव में सोमवार की सुबह से ही जश्न जैसा माहौल था। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गांव की महिलाएं रामताजी देवी के घर पर जुटी हुई थी। वहीं बाहर से भी कई नात रिश्तेदार भी आये थे। जिस कमरे में आग से जान बचाने के लिए महिलाएं और बच्चियां घ़ुसी थी वहीं कमरा उनके लिए काल का घर साबित हुआ।
विज्ञापन
azamgarh
- फोटो : अमर उजाला
बेहोश हुई दो मासूम, एक युवती और चार महिलाओं को कमरे से निकाल कर अस्पताल भेजने के बाद तो जैसे पूरा गांव ही उजड़ गया था। सभी एंबुलेंस के पीछे-पीछे ही अस्पताल के लिए रवाना हो गये। अस्पताल पर दो मासूमों समेत छह के मौत की पूष्टि होने की खबर जब गांव में पहुंची तो पूरा गांव ही जैसे बिलख पड़ा।