{"_id":"5aa54aa14f1c1bbc758b4ed6","slug":"cm-yogi-adityanath-worship-at-vindhyachal-temple-mirzapur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नवरात्रि से पहले मां विंध्यवासिनी के दर पहुंचे सीएम योगी, उमड़ी भीड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्रि से पहले मां विंध्यवासिनी के दर पहुंचे सीएम योगी, उमड़ी भीड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मिर्जापुर
Updated Sun, 11 Mar 2018 08:56 PM IST
विज्ञापन
yogi in mirzapur
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को मां विंध्यवासिनी के द्वार पहुंचे। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह ऐसा दूसरा मौका था जब योगी आदित्यनाथ ने मां के दरबार में हाजिरी लगाई। उन्होंने मंत्रोच्चार के बीच मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन और आरती की। मुख्यमंत्री करीब 35 मिनट विंध्याचल में रहे। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
yogi in mirzapur
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री करीब 35 मिनट विंध्याचल में रहे। इस दौरान विधायक समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं सीएम को देखने के लिए गलियों में लोगों की भीड़ उमड़ी रही। सीएम ने हाथ उठा कर सभी का अभिनंदन किया।
yogi in mirzapur
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने रविवार को मंत्रोच्चार के बीच मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन और आरती की। उन्होंने मंदिर परिसर में सभी देवी-देवताओं के दर्शन करने के बाद हवन कुंड की परिक्रमा की और सुख समृद्धि की कामना की। सीएम योगी का हेलीकॉप्टर रविवार को 3:10 पर विंध्याचल के गोसाईं पुरवा में बने हेलीपैड पर उतरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
yogi in mirzapur
- फोटो : अमर उजाला
यहां से मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से मां विंध्यवासिनी मंदिर के पास पुरानी वीआईपी रोड पर पहुंचे। यहां फूल माला लेकर उन्होंने कड़ी सुरक्षा के बीच मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन मंत्रोच्चार के बीच किया। इसके बाद मंदिर में विराजमान समस्त देवी-देवताओं का दर्शन पूजन करने के बाद हवन कुंड की परिक्रमा की।
विज्ञापन
yogi in mirzapur
- फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी मां विंध्यवासिनी के दर्शन पूजन के लिए जाते समय पुरानी वीआईपी रोड पर सुरक्षा के घेरे को तोड़ कर एक होटल में चले गए। वहां कुछ लोगों से मुलाकात की। इसके बाद बाहर निकले। इससे सुरक्षा व्यवस्था में व्यवधान पैदा हुआ। भाजपा कार्यकर्ताओं में धक्का मुक्की भी हुई।