{"_id":"5aa279224f1c1bbf758b477c","slug":"french-president-who-married-a-24-year-older-lady-read-heart-touching-love-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पत्नी से 24 साल छोटे हैं फ्रांस के राष्ट्रपति, अनूठी प्रेम कहानी के अलावा भी हैं कई रोचक बातें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी से 24 साल छोटे हैं फ्रांस के राष्ट्रपति, अनूठी प्रेम कहानी के अलावा भी हैं कई रोचक बातें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sun, 11 Mar 2018 06:41 PM IST
विज्ञापन
Brigitte Macron
- फोटो : twitter
आज से भारत दौरे पर आ रहे फ्रांस के राष्ट्रपति 12 मार्च को पीएम मोदी के साथ काशी आएंगे। इनकी लव स्टोरी खूब चर्चा में रही है। इनकी लव स्टोरी के अलावा और ऐसी कई बातें रोचक हैं जो इनकी जिंदगी से जुड़ी है। इस दौरे पर उनकी पत्नी भी आ रही हैं। आगे की स्लाइड्स में जानिए...
Trending Videos
Brigitte Macron
- फोटो : twitter
आपने प्यार-मुहब्बत की कई कहानियां सुनी होंगी लेकिन आपने ऐसा शायद ही सुना होगा कि किसी छात्र ने अपनी क्षिक्षिका से शादी की हो। जी हां यह नामुमकिन सी नजर आने वाली प्रेम कहानी वाकई सच है। अब ये छात्र और शिक्षिका पति-पत्नी हैं। ये प्रेम कहानी किसी आम इंसान की नहीं बल्कि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रां की है।
Brigitte Macron
- फोटो : twitter
काशी आ रहे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रां और उनकी पत्नी ब्रिगिटी मैक्रां की लव स्टोरी खूब चर्चा में रही है। ब्रिगिटी इमैनुअल से उम्र में 24 वर्ष बड़ी हैं। पहली बार उनकी मुलाकात स्कूल में हुई थी, जब इमैनुअल 15 और वह 39 वर्ष की थीं। समय के साथ उनका प्यार बढ़ता गया। इमैनुअल के ग्रेजुएशन पूरा करते ही 2007 में दोनों विवाह बंधन में बंध गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
मेक्रॉन-ट्रोग्न्यूक्स
- फोटो : getty images
इमैनुअल मैक्रां मई 2017 में फ्रांस के राष्ट्रपति बने। फ्रांसीसी राष्ट्रपति सुंदर और आकर्षक दिखने में कोई कसर नहीं छोड़ते। विश्व की नामचीन शख्सियतों, मॉडल्स के मेकअप के खर्च से कई गुना अधिक है उनकी साज-सज्जा का खर्च। औसतन यह 6.5 लाख रुपये (दस हजार डॉलर) महीने होता है।
विज्ञापन
मेक्रॉन-ट्रोग्न्यूक्स
- फोटो : getty images
यह अमेरिकन टीवी शख्सियत किम करदाशियां के महीने के मेकअप खर्च का लगभग पांच गुना है। राष्ट्रपति बनने के तीन महीने बाद इमैनुअल के पर्सनल मेकअप आर्टिस्ट पोलिटिको द्वारा सौंपे गए बिल इसका आधार हैं। काशीवासियों को भी उनके रूप और शख्सियत को शहर में ही देखने का मौका 12 तारीख को मिलने जा रहा है।