फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नवरात्रि से पहले मां विंध्यवासिनी के दर पहुंचे सीएम योगी, उमड़ी भीड़

Sun, 11 Mar 2018 08:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मिर्जापुर Updated Sun, 11 Mar 2018 08:56 PM IST
विज्ञापन
CM yogi adityanath  worship at vindhyachal temple mirzapur
yogi in mirzapur - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को मां विंध्यवासिनी के द्वार पहुंचे। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह ऐसा दूसरा मौका था जब योगी आदित्यनाथ ने मां के दरबार में हाजिरी लगाई। उन्होंने मंत्रोच्चार के बीच मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन और आरती की। मुख्यमंत्री करीब 35 मिनट विंध्याचल में रहे। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
CM yogi adityanath  worship at vindhyachal temple mirzapur
yogi in mirzapur - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री करीब 35 मिनट विंध्याचल में रहे। इस दौरान विधायक समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं सीएम को देखने के लिए गलियों में लोगों की भीड़ उमड़ी रही। सीएम ने हाथ उठा कर सभी का अभिनंदन किया। 
CM yogi adityanath  worship at vindhyachal temple mirzapur
yogi in mirzapur - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री योगी  आदित्य नाथ ने रविवार को मंत्रोच्चार के बीच मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन और आरती की। उन्होंने मंदिर परिसर में सभी देवी-देवताओं के दर्शन करने के बाद हवन कुंड की परिक्रमा की और सुख समृद्धि की कामना की। सीएम योगी का हेलीकॉप्टर रविवार को 3:10 पर विंध्याचल के गोसाईं पुरवा में बने हेलीपैड पर उतरा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
CM yogi adityanath  worship at vindhyachal temple mirzapur
yogi in mirzapur - फोटो : अमर उजाला

यहां से मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से मां विंध्यवासिनी मंदिर के पास पुरानी वीआईपी रोड पर पहुंचे। यहां फूल  माला लेकर उन्होंने कड़ी सुरक्षा के बीच मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन मंत्रोच्चार के बीच किया। इसके बाद मंदिर में विराजमान समस्त देवी-देवताओं का दर्शन पूजन करने के बाद हवन कुंड की परिक्रमा की। 
 
विज्ञापन
CM yogi adityanath  worship at vindhyachal temple mirzapur
yogi in mirzapur - फोटो : अमर उजाला

सीएम योगी मां विंध्यवासिनी के दर्शन पूजन के लिए जाते समय पुरानी वीआईपी रोड पर सुरक्षा के घेरे को तोड़ कर एक होटल में चले गए। वहां कुछ लोगों से मुलाकात की। इसके बाद बाहर निकले। इससे सुरक्षा व्यवस्था में व्यवधान पैदा हुआ। भाजपा कार्यकर्ताओं में धक्का मुक्की भी हुई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed