फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रात में काशी की सड़कों पर निकले सीएम योगी, परखी विकास कार्यों की हकीकत 

Sun, 20 May 2018 12:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 20 May 2018 12:14 PM IST
विज्ञापन
CM yogi adityanath observing varanasi development in night
cm in varanasi - फोटो : अमर उजाला

दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का काफिला रात करीब 10.40 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र की सड़कों पर उतरा। दो घंटे से ज्यादा समय तक शहर के कोने-कोने पर स्थित पांच परियोजनाओं का तूफानी दौरा किया। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...



 

14 मिनट में देखा ईएसआई अस्पताल

CM yogi adityanath observing varanasi development in night
cm in varanasi - फोटो : अमर उजाला

सर्किट हाउस से निकले मुख्यमंत्री ने पांडेयपुर में 130  करोड़ की लागत निर्माणाधीन राज्य कर्मचारी बीमा निगम के 150 बेड के अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने उन्हें बताया कि अस्पताल का भवन तैयार हो गया है। इसमें फिनिशिंग का काम जल्द ही शुरू हो जाएगा। मुख्यमंत्री को बताया गया कि दिसंबर 2018 तक निर्माण कार्य पूरा करा लिया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्य की गुणवत्ता के साथ निर्धारित अवधि में कार्य पूरा कराए जाने का निर्देश दिया। निर्माणाधीन भवन में 14 मिनट रुकने के दौरान उन्होंने एक-एक निर्माण को बारीकी से देखा।


 

मानचित्र से समझा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट

CM yogi adityanath observing varanasi development in night
cm in varanasi - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सारनाथ में बन रहे 236 करोड़ लागत के सौ एमएलडी के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को देखने पहुंचे। प्लांट का पूरा निरीक्षण करने के बाद वहां लगाए गए मानचित्र से वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के तरीके को समझा। 22 मिनट के दौरे में अधिकारियों ने बताया कि इस प्लांट से शुरू होने से आसपास की लगभग 7 लाख 27 हजार आबादी को शुद्ध पेयजल मिलने लगेगा। मुख्यमंत्री ने कार्य में और गति लाने तथा प्रत्येक दशा में निर्धारित नवंबर 2018 तक कार्य को पूरा करने का निर्देश दिया। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

पंपिंग स्टेशन का बारीकी से किया निरीक्षण

CM yogi adityanath observing varanasi development in night
cm in varanasi - फोटो : अमर उजाला

रात करीब 11.34 बजे मुख्यमंत्री का काफिला चौकाघाट में निर्माणाधीन पंपिंग स्टेशन पर रुका। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि 34 करोड़ की लागत से बनने वाले पंपिंग स्टेशन का काम 29 जून तक पूरा कर लिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने जल निगम गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई के अधिकारियों को अभियान चलाकर काम पूरा करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही, फुलवरिया एवं सोनिया पंपिंग स्टेशन को भी निर्धारित समय में पूरा कराए जाने के लिए कहा।

 

विज्ञापन

कैंसर अस्पताल को सीएम ने सराहा

CM yogi adityanath observing varanasi development in night
cm in varanasi - फोटो : अमर उजाला

पंपिंग स्टेशन से निकलकर मुख्यमंत्री लहरतारा स्थित निर्माणाधीन होमी भाभा कैंसर अस्पताल पहुंचे। वहां अस्पताल के प्रथम तल का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने अस्पताल की व्यवस्थाओं को सराहा। उन्हें बताया गया कि शेष कार्य को भी युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर पूरा किया जा रहा है। सीएम ने कहा कि कैंसर अस्पताल जनसामान्य से जुड़ा हुआ है और इसके निर्माण में किसी भी स्तर पर विलंब नहीं होना चाहिए।  

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed