फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपीः शूटिंग के लिए निकली भोजपुरी अभिनेत्री मनीषा राय की सड़क हादसे में मौत

Sun, 20 May 2018 10:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Updated Sun, 20 May 2018 10:30 AM IST
विज्ञापन
Bhojpuri film actress killed in road accident at ballia
manisha rai - फोटो : अमर उजाला
यूपी के बलिया में एक सड़क हादसे में शुक्रवार रात को भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्री मनीषा राय की मौत हो गई। वह एक फिल्म की शूटिंग के लिए बाइक से जा रही थीं। तभी एक कार ने उनकी बाइक को अपने चपेट में ले लिया। जिससे उनकी मौत हो गई। आगे की स्लाइड्स में देखें...


 
Bhojpuri film actress killed in road accident at ballia
manisha rai - फोटो : SELF
नरहीं थाना क्षेत्र के टुटुवारी गांव में 1993 में मनीषा का जन्म हुआ था। मनीषा के पिता बबुआ राय गांव में खेती करते हैं। मनीषा दो साल की थीं, तभी कैंसर से पीड़ित मां मंजू राय का निधन हो गया। इसके बाद वाराणसी में मौसी ने उसका पालन पोषण किया। वाराणसी में ही मनीषा की पढ़ाई भी हुई। 

 
Bhojpuri film actress killed in road accident at ballia
Manisha Rai
वह महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से पत्रकारिता की पढ़ाई कर रही थी। इधर, भोजपुरी फिल्म ‘कोहबर’ की शूटिंग मनियर थाना क्षेत्र में 10 अप्रैल से चल रही थी। इसमें मुख्य किरदार की भूमिका में मनीषा राय थीं। फिल्म की फाइनल शूटिंग 19 व 20 मई को होनी थी। बीच में पत्रकारिता की परीक्षा देने के लिए मनीषा वाराणसी चली गई थीं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bhojpuri film actress killed in road accident at ballia
manisha rai - फोटो : अमर उजाला
परीक्षा देने के बाद शुक्रवार रात करीब आठ बजे फिल्म के कैमरामैन बांसडीह कोतवाली निवासी संजीव मिश्रा के साथ बाइक से वह मनियर जा रही थीं। इसी दौरान मनियर-बांसडीह मार्ग के रानीपुर मौजा के धूपा सिंह के पोखरे के पास कार की चपेट में आने से मनीषा की मौत हो गई, जबकि संजीव के दोनों पैरों में चोट आई। 

 
विज्ञापन
Bhojpuri film actress killed in road accident at ballia
manisha rai - फोटो : अमर उजाला
कैमरामैन की हालत गंभीर होने पर वाराणसी रेफर कर दिया गया। जहां संजीव की भी मौत हो गई। मालूम हो कि ‘आरोहन’ के बैनर तले लघु फिल्म ‘कोहबर’ के बाद बड़े पर्दे के लिए फिल्म ‘कोहबर’ की तैयारी चल रही थी।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed