सातवें चरण के चुनाव के लिए सपा के स्टार प्रचारक भी अब मैदान में कूद पड़े हैं। बदायूं के सांसद धर्मेंद्र यादव ने शनिवार को शिवपुर, अजगरा और उत्तरी विधानसभाओं में रोड शो कर अखिलेश यादव सरकार के विकास कार्यों का गुणगान किया तो वहीं भाजपा की खिंचाई की।
2 of 9
dharmendra yadav
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान फूलों से सजे मिनी ट्रक पर सवार धर्मेंद यादव सपा सरकार की पांच साल की उपलब्धियां गिना रहे हैं। वह जिले की तीन विधानसभाओं में रोड शो करेंगे। पहड़िया चौराहा, अकथा तिराहा नाला, पुराना आरटीओ, आशापुर चौराहा, चंद्रा चौराहा, रंगील दास चौराहा, लेढू़पुर, रुस्तमपुर पेट्रोल पंप, रंगील दास पोखरा तक जाएगा।
3 of 9
dharmendra yadav
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद लखरांव, दीनापुर चौराहा, लखरांव राजभर बस्ती, गौरा बाजार, शंकरपुर, फू लपुर, मिल्कीपुर, पचरांव त्रिमुहानी होते हुए जाल्हूपुर में जनसभा के माध्यम से समाप्त रोड शो समाप्त होगा। रोड शो उत्तरी, शिवपुर और अजगरा विधानसभा से गुजरेगा।
4 of 9
dharmendra yadav
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि सपा के किसी स्टार प्रचारक का पीएम के संसदीय क्षेत्र में यह पहला रोड शो है। धर्मेंद्र ने सीएम अखिलेश यादव को विकास पुरुष बताया और उनके नाम पर वोट मांगे। कहा कि भाजपा तोड़ने वाली राजनीति कर रही है। उससे सावधान रहने की जरुरत है।
5 of 9
dharmendra yadav
- फोटो : अमर उजाला
शाम को रोहनिया में प्रत्याशी महेंद्र पटेल के समर्थन में जनसभा करेंगे। तैयारियों को लेकर शुक्रवार को सपा के अर्दली बाजार स्थित कार्यालय पर बैठक की गई। जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, जिला, महानगर इकाई के पदाधिकारी, फ्रंटल संगठनों के लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।