उपासना का पर्व डाला छठ के चौथे दिन उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए शुक्रवार की भोर में शहर के 84 गंगा घाटों के साथ कुंड और सरोवरों पर आस्थावान उमड़े। संतान की प्राप्ति और उनकी सुख-समृद्धि की कामना के साथ व्रती महिलाओं ने उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया। इसके साथ ही महापर्व डाला छठ का अनुष्ठान पूरा हुआ।
तस्वीरों में काशी की छठ पूजा: लाखों श्रद्धालुओं ने उदीयमान सूर्य को दिया अर्घ्य, देखें- घाटों पर छठ की छटा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Fri, 08 Nov 2024 09:38 AM IST
सार
Chhath Puja 2024 : शुक्रवार की भोर में काशी के घाट, कुंड और सरोवरों का नजारा पूरी तरह से बदल चुका था। हर तरफ छठी मईया की गीत की गूंज सुनाई दे रही थी। वहीं भगवान सूर्य की प्रतीक्षा में कातर नजरें पूरब की ओर निहार रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन