{"_id":"672c3b3504670d582c0eebcf","slug":"varanasi-mass-murder-case-five-members-of-a-family-were-killed-by-firing-15-bullets-2024-11-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वाराणसी सामूहिक हत्याकांड: 15 गोली मारकर की गई थी परिवार के 5 सदस्यों की हत्या... इसलिए राजेंद्र को पहले मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी सामूहिक हत्याकांड: 15 गोली मारकर की गई थी परिवार के 5 सदस्यों की हत्या... इसलिए राजेंद्र को पहले मारा
Thu, 07 Nov 2024 02:42 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 07 Nov 2024 02:42 PM IST
सार
वाराणसी सामूहिक हत्याकांड में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से जानकारी सामने आई है कि 15 गोली मारकर परिवार के 5 सदस्यों की हत्या की गई थी। अर्धनग्न मिले राजेंद्र प्रसाद गुप्ता को 3 गोली मारी गई थी।
विज्ञापन
Varanasi Mass Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में एक ही परिवार के सामूहिक हत्याकांड में नया खुलासा हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी आ गई है। वाराणसी के भदैनी निवासी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, उसकी पत्नी नीतू, बेटों नमनेंद्र व सुबेंद्र और बेटी गौरांगी की हत्या 15 गोली मार की गई थी। घटना का अहम पहलू यह रहा कि सभी के शव मिलने के लगभग 11 घंटे बाद एक परिचित की तहरीर पर मंगलवार की रात सिर्फ चार लोगों की हत्या का मुकदमा भेलूपुर थाने में दर्ज किया गया। वहीं, पोस्टमार्टम लगभग 32 घंटे बाद बुधवार की रात 8:15 बजे शुरू हुआ, जो भोर तक चलता रहा। सबसे ज्यादा चार-चार गोली नीतू और उसके बड़े बेटे नमनेंद्र को मारी गई है।
Varanasi Mass murder
- फोटो : अमर उजाला
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, अर्धनग्न मिले राजेंद्र प्रसाद गुप्ता को 3 गोली मारी गई थी। दो गोली उनकी दाईं कनपटी पर मारी गई थी। जबकि, एक गोली सीने पर मारी गई थी।
उनके बड़े बेटे नमनेंद्र को चार गोली मारी गई थी। दो गोली सिर पर और दो गोली सीने पर मारी गई थी। राजेंद्र की पत्नी नीतू को चार, उनकी बेटी गौरांगी को दो और छोटे बेटे सुबेंद्र को दो गोली मारी गई थी। डॉक्टरों ने बताया कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया भोर तक चली है।
उनके बड़े बेटे नमनेंद्र को चार गोली मारी गई थी। दो गोली सिर पर और दो गोली सीने पर मारी गई थी। राजेंद्र की पत्नी नीतू को चार, उनकी बेटी गौरांगी को दो और छोटे बेटे सुबेंद्र को दो गोली मारी गई थी। डॉक्टरों ने बताया कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया भोर तक चली है।
Varanasi Mass murder
- फोटो : अमर उजाला
पहले राजेंद्र की हत्या की गई, फिर बाकी चार की
पुलिस की जांच में यह सामने आया है कि पहले राजेंद्र की गोली मार कर हत्या की गई। फिर, उसकी पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की गई। हत्यारे नहीं चाहते थे कि राजेंद्र के परिवार का कोई शख्स बदला लेने के लिए बचे। उधर, पोस्टमार्टम में देरी को लेकर पुलिस का कहना था कि मंडलीय अस्पताल की एक्स-रे मशीन खराब थी। एक्स-रे से स्पष्ट हो जाता कि किसे कहां गोली लगी है, इसीलिए शव पहले वहां ले जाया गया था। इसके बाद पांचों लोगों का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।

परिजन पहुंचे, लेकिन फिर चले गए
राजेंद्र के कई रिश्तेदार पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे थे। मगर, जब उन्हें प्रतीत हुआ कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में काफी समय लगेगा तो सभी धीरे से खिसक लिए।
परिजनों ने कहा कि भेलूपुर थाने की पुलिस अभिरक्षा में राजेंद्र का भतीजा जुगनू है, वही हरिश्चंद्र घाट पर सबकी अंत्येष्टि करेगा। रात एक बजे के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर सिर्फ पुलिस ही नजर आई और राजेंद्र के रिश्तेदार नहीं थे।

कितने शूटर थे, क्राइम सीन री-क्रिएट करेगी पुलिस
राजेंद्र, उसकी पत्नी और बच्चों की हत्या में कितने शूटर शामिल थे, यह पुलिस के लिए यक्ष प्रश्न बना हुआ है। पुलिस को अभी यह भी स्पष्ट नहीं है कि शूटर राजेंद्र के घर के आगे के रास्ते से आए थे या पीछे के रास्ते से आए थे। इसके लिए पुलिस विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम के साथ राजेंद्र के भदैनी और मीरापुर रामपुर स्थित घर में क्राइम सीन री-क्रिएट करेगी।