कोरोना के चलते किर्गिस्तान में फंसे काशी समेत पूर्वांचल, यूपी के मेडिकल छात्र-छात्राएं आखिरकार गुरुवार को चार्टर विमान से अपने देश पहुंच गए। पिछले चार माह से किर्गिस्तान में फंसे इन मेडिकल स्टूडेंट की वापसी बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद की वजह से संभव हो सकी है।
2 of 5
स्पाइस जेट
- फोटो : अमर उजाला
बाबतपुर एयरपोर्ट पर अपने परिजनों को देख छात्र-छात्राओं की आंखे खुशी से चमक उठी। लॉकडाउन की शुरुआत से ही प्रवासियों की मदद में जुटे अभिनेता सोनू सूद को मेडिकल छात्रों ने ट्वीट कर गुहार लगाई थी। जिस पर सोनू ने स्पाइस जेट के चार्टर विमान से छात्रों समेत 135 यात्रियों को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक से वाराणसी भिजवाया।
3 of 5
सोनू सूद
- फोटो : अमर उजाला
लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर अपने निर्धारित समय से सवा घन्टे की देरी से रात 9:40 विमान पहुंचा। जिसमें 107 यात्री पुरुष और 28 महिला यात्री सवार रहीं। एयरपोर्ट पर उतरते ही सभी यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग सहित अन्य जांच के बाद होम क्वारंटीन को निर्देशित किया गया। छात्रों ने बताया कि किर्गिस्तान से वापस आने के लिए सबसे गुहार लगाई गई, लेकिन निराशा ही हाथ लगी।
4 of 5
सोनू सूद
- फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया पर अंतिम गुहार अभिनेता सोनू सूद से लगाई गई तो तुरंत रिस्पांस मिला। ट्विटर पर सोनू सूद ने कहा कि घर जाने की तैयारी करो। भला हो सोनू सूद का, अन्यथा हम सभी ने तो घर वापसी की उम्मीद छोड़ चुके थे।
5 of 5
सोनू सूद
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल, विमान 22 जुलाई को ही छात्रों को लेकर वाराणसी आने वाला था लेकिन मौसम की खराबी के कारण 22 जुलाई को विमान निरस्त कर दिया गया था। जिसकी जानकारी सोनू सूद ने अपने ट्विटर हैंडल से दी थी।