फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काशी में शिव-पार्वती विवाहोत्सव शुरू, बाबा विश्वनाथ को लगाई गई हल्दी, तस्वीरों में देखें भक्तों का उत्साह

Wed, 10 Mar 2021 12:12 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 10 Mar 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
celebrations started of Shiva-Parvati marriage on Mahashivratri
महंत आवास पर निभाई गई परंपरा - फोटो : अमर उजाला

महाशिवरात्रि पर्व पर होने वाले शिव-पार्वती विवाह के उत्सव का क्रम मंगलवार से विश्वनाथ मंदिर के महंत आवास पर भी आरंभ हो गया। टेढ़ी नीम स्थित महंत आवास पर बाबा के रजत विग्रह का प्रतीक आगमन हुआ। संध्या बेला में शिव को हल्दी लगाई गई। इसके पूर्व बसंत पंचमी पर बाबा श्री काशी विश्वनाथ की प्रतिमा तिलकोत्सव हुआ था।

हल्दी की रस्म के लिए गवनहिरयों की टोली संध्या बेला में महंत आवास पहुंची। एक तरफ मंगल गीतों का गान हो रहा था, दूसरी तरफ बाबा को हल्दी लगाई जा रही थी। बाबा के तेल-हल्दी की रस्म महंत डॉ. कुलपति तिवारी के सानिध्य में हुई। मांगलिक गीतों से महंत आवास गुंजायमान हो रहा था।

celebrations started of Shiva-Parvati marriage on Mahashivratri
महंत आवास पर निभाई गई परंपरा - फोटो : अमर उजाला

ढोलक की थाप और मंजीरे की खनक के बीच शिव-पार्वती के मंगल दाम्पत्य की कामना पर आधारित गीत गाए गए।

celebrations started of Shiva-Parvati marriage on Mahashivratri
महंत आवास पर निभाई गई परंपरा - फोटो : अमर उजाला

‘भोले के हरदी लगावा देहिया सुंदर बनावा सखी...’,‘पहिरे ला मुंडन क माला मगर दुल्हा लजाला...’, ‘दुल्हा के देहीं से भस्मी छोड़ावा सखी हरदी लगावा ना...’,‘शिव दुल्हा के माथे पर सोहे चनरमा...’,‘अड़भंगी क चोला उतार शिव दुल्हा बना जिम्मेदार’, आदि हल्दी के पारंपरिक शिवगीतों में दुल्हे की खूबियों का बखान किया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
celebrations started of Shiva-Parvati marriage on Mahashivratri
महंत आवास पर निभाई गई परंपरा - फोटो : अमर उजाला

साथ ही दुल्हन का ख्याल रखने की ताकीद भी की जा रही थी। मंगल गीतों में यह चर्चा भी की गई कि विवाह के लिए तैयारियां कैसे की जा रही हैं। नंदी, सृंगी, भृंगी आदि गण नाच नाच कर सारा काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
celebrations started of Shiva-Parvati marriage on Mahashivratri
महंत आवास पर निभाई गई परंपरा - फोटो : अमर उजाला

शिव का सेहरा और पार्वती की मौरी कैसे तैयार की जा रही है। हल्दी की रस्म के बाद नजर उतारने के लिए ‘साठी क चाऊर चूमिय चूमिय..’ गीत गाकर महिलाओं ने भगवान शिव की रजत मूर्ति को चावल से चूमा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed