{"_id":"5bcf7a0dbdec226983026c55","slug":"candidate-came-with-ambulance-for-nomination-in-student-election-at-jaunpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"छात्र संघ चुनावः लोग रह गए हैरान जब सायरन बजाते हुए एंबुलेंस से नामांकन दाखिल करने पहुंचा प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र संघ चुनावः लोग रह गए हैरान जब सायरन बजाते हुए एंबुलेंस से नामांकन दाखिल करने पहुंचा प्रत्याशी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
Updated Thu, 25 Oct 2018 12:04 PM IST
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
तिलकधारी महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव नामांकन के मद्देनजर पुलिस की निगरानी में उम्मीदवारों और कालेज स्टाफ को कालेज परिसर में जाने दिया गया। कालेज का मुख्य गेट आवागमन के लिए खुला था। नामांकन के दौरान कॉलेज के मुख्य गेट पर तैनात पुलिस प्रत्याशियों के साथ झड़प हुई। नामांकन करने आए कुछ प्रत्याशियों के कागजात पूरे नहीं थे। जिसे लेने के लिए वह बार-बार बाहर भीतर आ जा रहे थे। जिले लेकर मुख्य गेट पर तैनात पुलिस और प्रत्याशियों की बीच झड़प भी हुई।
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
टीडी कॉलेज छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन के दौरान उस वक्त लोग हैरान रह गए जब एक प्रत्याशी एंबुलेंस से पहुंचा। सायरन बजता देख सहसा लोगों की नजर उस ओर पड़ी। एंबुलेंस जब गेट के पास पहुंची तो पुलिस ने उसे रोक दिया। प्रत्याशी के समर्थकों ने इसका विरोध जताया। लोग समझ नहीं पा रहे थे कि माजरा क्या है?
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल, छात्र संघ चुनाव के लिए मानस द्विेवेदी को वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि पद के लिए नामांकन दाखिल करना था। तबियत खराब होने के कारण वह अस्रताल में भर्ती था। नामांकन होने के कारण वह एंबुलेंस से कॉलेज के गेट पर पहुंचा था। इसी दौरान चालक ने सायरन बजा दिया। सायरन बजते ही गेट पर सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस ने एंबुलेंस चालक को हिरासत में लेकर लाइन बाजार थाने पर भेज दिया।
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
प्राचार्य डा. बिनोद कुमार सिंह ने बताया कि छात्र संघ चुनाव के लिए मंगलवार को 38 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया। नामांकन पत्रों की जांच 24 अक्तूबर को सुबह दस बजे से चार बजे के बीच की जाएगी। कालेज के बलरामपुर सभागार में चुनाव अधिकारी की निगरानी में नामांकन पत्रों की जांच कराई जाएगी। जरूरी कागजात नहीं जमा करने वाले आवेदन को निरस्त कर दिया जाएगा।