प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी समेत पूरे पूर्वांचल के रेलयात्रियों के लिए खुशखबरी है। अगले कुछ सालों में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लिए इस इलाके से हवा से बातें करतीं ट्रेनें नजर आएंगी। आगे की स्लाइड में पढ़ें पूरी खबर...
ये संभव होने जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बुलेट ट्रेन चलाने की योजना से। जी हां पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से दिल्ली के बीच केंद्र सरकार बुलेट ट्रेन चलाने जा रही है। इस ट्रेन से न केवल यात्रियों को सहूलियत होगी बल्कि पूरे पूर्वांचल की सूरत बदल सकती है।
3 of 10
Delhi-Varanasi bullet train may take 2 hrs 40 mins to cover 782 km distance
केंद्र सरकार ने दिल्ली से कोलकाता के बीच बुलेट ट्रेन चलाने के लिए फीजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार करने का ठेका स्पेन की एक संस्था को दिया था। इस संस्था ने करीब 1474 किमी लंबे हाई स्पीड कारिडोर के लिए गुरुवार को अपनी रिपोर्ट रेल मंत्रालय को सौंप दी। आगे की स्लाइड में जानें इस रिपोर्ट की खास बातें...
4 of 10
China bullet train
- फोटो : getty
इस रिपोर्ट में कहा गया है कि ट्रेन 250 से 300 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी। इससे दिल्ली से दिल्ली से वाराणसी के बीच 720 किमी की दूरी 12 घंटे की बजाय मात्र 2 घंटे 37 मिनट में पूरी हो जाएगी। वहीं दिल्ली से 440 किमी दूर स्थित लखनऊ पहुंचने में इस ट्रेन को मात्र एक घंटे 38 मिनट लगेंगे।
5 of 10
China bullet train
- फोटो : getty
रिपोर्ट के मुताबिक यात्रियों को बुलेट ट्रेन में यात्रा करने के लिए प्रति किलोमीटर साढ़े चार रुपये देना होगा। अर्थात दिल्ली से लखनऊ तक की यात्रा करने के लिए यात्री को 1980 रुपये देना होगा। वहीं वाराणसी तक की यात्रा करने के लिए प्रत्येक यात्री को करीब 3240 रुपये का भुगतान करना होगा।