फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बुद्धिस्ट कॉन्क्लेव: 200 से ज्यादा विदेशी मेहमानों ने देखी भगवान बुद्ध की उपदेश स्थली

Mon, 27 Aug 2018 07:26 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 27 Aug 2018 07:26 PM IST
विज्ञापन
Buddhist conclave in varanasi delegates visit sarnath
varanasi - फोटो : amar ujala
 छठे बुद्धिस्ट कॉन्क्लेव के अंतिम दिन रविवार को 30 देशों के 235 डेलीगेट्स दो विशेष विमानों से काशी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भारतीय परंपरा और अध्यात्म को करीब से देखा। जगह-जगह हुए पांरपरिक स्वागत से अभिभूत अतिथि सारनाथ में दर्शन-पूजन कर निहाल हो गए। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...


 
Buddhist conclave in varanasi delegates visit sarnath
varanasi - फोटो : amar ujala

राजगीर और औरंगाबाद से लौटे सैलानियों ने स्वीकार किया कि काशी जैसा स्वागत कहीं नहीं हुआ। शाम को विदेशी मेहमान दिल्ली लौट गए। वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर मुख्य टर्मिनल भवन में शहनाई की धुनों और पुष्प वर्षा के बीच गुलाब का फूल और खाता भेंट कर मेहमानों का स्वागत किया गया। 

 
Buddhist conclave in varanasi delegates visit sarnath
varanasi - फोटो : amar ujala
जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ ही एयरपोर्ट निदेशक अनिल कुमार राय, सीआईएसएफ  के डिप्टी कमांडेंट सुब्रत झा आदि इस मौके पर मौजूद रहे। इसके बाद 203 विदेशियों सहित 235 मेहमानों को आठ बसों और 15 छोटी गाड़ियों के जरिए सड़क मार्ग से कैंटोनमेंट स्थित होटल लाया गया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Buddhist conclave in varanasi delegates visit sarnath
varanasi - फोटो : amar ujala
यहां प्रदेश की पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने सभी डेलीगेट्स का स्वागत किया और उन्हें काष्ठ निर्मित भगवान बुद्ध की मूर्ति स्मृति चिह्न के रूप में प्रदान की। प्रतिनिधियों का बताया, वाराणसी की धरती विश्व की सबसे पुरानी संस्कृति की पुस्तक है।
 
विज्ञापन
Buddhist conclave in varanasi delegates visit sarnath
varanasi - फोटो : amar ujala

दोपहर के भोजन के बाद उन्हें भगवान बुद्ध की उपदेश स्थली सारनाथ ले जाया गया। प्रतिनिधियों ने मूल गंध कुटी विहार, धमेक स्तूप देखा और दर्शन-पूजन किया। ये लोग विभिन्न देशों के बने विहारों के अधिपति से भी मिले। कुछ मेहमानों ने संग्रहालय भी देखा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed