{"_id":"5b8267e842c79246773eadcf","slug":"up-police-celebrate-suraksha-bandhan-according-rakhi-with-khaki","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"‘खाकी विद राखी’ के तहत वाराणसी पुलिस ने मनाया सुरक्षा बंधन, दिया रक्षा करने का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘खाकी विद राखी’ के तहत वाराणसी पुलिस ने मनाया सुरक्षा बंधन, दिया रक्षा करने का संकल्प
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Mon, 27 Aug 2018 10:30 AM IST
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीजीपी के निर्देश पर इस बार वाराणसी जिले के पुलिसकर्मियों ने भी धूमधाम से रक्षाबंधन बनाया। रक्षासूत्र बांधने वाली बहनों को पुलिसकर्मियों ने सदैव उनकी रक्षा करने का वादा किया और निर्भीक होकर रहने को कहा। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने रक्षासूत्र बांधने वाली बहनों को मिठाई, चाकलेट के साथ ही अन्य उपहार दिया।
raksha bandhan
- फोटो : अमर उजाला
एडीजी जोन पीवी रामाशास्त्री और आईजी रेंज विजय सिंह मीना को प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनोें ने रक्षासूत्र बांधा। इसके साथ ही स्मृति चिह्न दिया। एसएसपी आनंद कुलकर्णी को सारनाथ स्थित जीवन ज्योति स्कूल फॉर द ब्लाइंड की दृष्टिबाधित बच्चियों ने रक्षासूत्र बांधा।
raksha bandhan
- फोटो : अमर उजाला
सीओ दशाश्वमेध स्नेहा तिवारी ने अपने दोनों हमराही सिपाहियों को रक्षासूत्र बांध कर मिठाई खिलाई। इसी तरह जिले भर के सभी 25 थानों और क्षेत्राधिकारी कार्यालय पर पुलिसकर्मियों ने रक्षासूत्र बंधवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
raksha bandhan
- फोटो : अमर उजाला
उधर, जिला जेल और सेंट्रल जेल में निरुद्ध बंदियों को राखी बांधने के लिए उनकी बहनें सुबह आठ बजे ही पहुंच गई थी। दोनों जेल में रक्षाबंधन के मद्देनजर मुलाकात का अतिरिक्त समय भी दिया गया था।
विज्ञापन
raksha bandhan
- फोटो : अमर उजाला
39 जीटीसी, 95 सीआरपीएफ और भुल्लनपुर व रामनगर स्थित पीएसी की बटालियन में भी रक्षाबंधन धूमधाम से मनाया गया। 39 जीटीसी में भारत विकास परिषद आस्था की संगीता यादव और 15 महिलाओं ने कमांडेंट ब्रिगेडियर हुकुम सिंह बैंसला और अन्य जवानों को रक्षासूत्र बांधा।