फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मऊः सेक्स रैकेट में गिरफ्तार 12 युवक-युवतियों को भेजा गया जेल, मंगेतर जोड़ा बोला- हमारा क्या कसूर

Sat, 03 Nov 2018 08:26 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मऊ
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मऊ Updated Sat, 03 Nov 2018 08:26 AM IST
विज्ञापन
Boys and girls went into jail in matter of prostitution racket at mau
varanasi - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मऊ शहर के एक लॉज से सेक्स रैकेट के मामले में पकड़े गए 12 युवक-युवतियों को जेल भेज दिया गया। इससे पहले सभी का देह व्यापार निवारण एक्ट में चालान कर उन्हें मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर रिमांड बनवाया गया। लॉज में छापेमारी के दौरान पकड़े गए युवक- युवतियों में एक मंगेतर जोड़ा भी शामिल है। आगे की स्लाइड्स में जानिए....

 
Boys and girls went into jail in matter of prostitution racket at mau
पकड़ी गईं युवतियां - फोटो : अमर उजाला

पुलिस की इस कार्रवाई में मंगेतर जोड़े पर भी मुकदमा दर्ज हुआ और वो भी जेल गए। दोनों पुलिस के सामने दुहाई देते रहे लेकिन उनकी एक न सुनी गई। युवक और युवती के परिजन भी थाने पहुंचे थे। अपनी इज्जत की दुहाई देते हुए पुलिस के सामने गिडगिड़ाते नजर आए।
   
Boys and girls went into jail in matter of prostitution racket at mau
varanasi - फोटो : अमर उजाला
 
पुलिस की इस कार्रवाई की चर्चा शुक्रवार को दिन भर होती रही। बताते चलें कि शहर के गाजीपुर तिराहा पर चल रहे लाज की शिकायत कई बार पुलिस से स्थानीय लोगों ने किया था। गुरुवार को एक युवक ने यातायात कार्यक्रम के दौरान इस गोरखधंधे की सटीक जानकारी पुलिस के आला अधिकारियों को दी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Boys and girls went into jail in matter of prostitution racket at mau
varanasi - फोटो : अमर उजाला

जिसके बाद महिला पुलिसकर्मी के साथ लॉज पर छापेमारी की गई और वहां चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ। गुरुवार को लॉज से पकड़े गए युवक-युवतियों को चालान तो हो गया। मगर इस गोरखधंधे का मास्टरमाइंड लॉज संचालक अभी भी पुलिस की गिरफ़्त से बाहर है। वहीं इस छापेमारी से चर्चाओं का बाजार गर्म है। 

 
विज्ञापन
Boys and girls went into jail in matter of prostitution racket at mau
varanasi - फोटो : अमर उजाला
वहीं सूत्रों की माने तो अभी शहर में कई स्थानों पर पुलिस को ऐसी जानकारी मिल रही है और पुलिस पूरे सबूत के साथ वहां छापेमारी की योजना बना रही है। पुलिस शहर के कई ऐसे होटलों पर कड़ी निगरानी बनाए हुए है। जहां बिना किसी आईडी के लड़के और लड़कियों को कमरा दिया जाता है। पुलिस ने सादे वेश में ऐसे होटलों पर कार्रवाई के लिए पुलिसकर्मी तैनात किए हैं।   
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed