{"_id":"5aa97d594f1c1bc4758b56ec","slug":"bhu-student-outrage-and-protest-against-chief-proctor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"BHU: छात्रों ने मचाया उत्पात, आरोप- चीफ प्रॉक्टर ने दी काट डालने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BHU: छात्रों ने मचाया उत्पात, आरोप- चीफ प्रॉक्टर ने दी काट डालने की धमकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Thu, 15 Mar 2018 02:10 PM IST
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक मामले में बीएचयू की चीफ प्रॉक्टर प्रो. रोयाना सिंह ने बुधवार शाम चार बजे रूइया हॉस्टल के एक छात्र को पूछताछ के लिए बुलाया। छात्र ने कहा कि उनका मंगलवार की घटना से कोई वास्ता नहीं है। बावजूद इसके चीफ प्रॉक्टर ने उन्हें काट डालने की धमकी देते हुए दुर्व्यवहार भी किया। इसकी रिकार्डिंग उनके कार्यालय में लगे सीसीटीवी फुटेज में देखी जा सकती है। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
चीफ प्रॉक्टर और छात्र के बीच हुए इस मसले पर बीएचयू का माहौल फिर गरमा गया। बुधवार की शाम चीफ प्रॉक्टर की ओर से एक छात्र को पिटाई की धमकी देने के बाद छात्रों के एक गुट ने रूइया छात्रावास के बाहर चार घंटे तक जाम लगाया। छात्रों ने विरोध जताते हुए चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग करते हुए कूड़े के ढेर और टायरों में आग भी लगा दी।
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, छात्रावास के एक छात्र की पिटाई से नाराज बिड़ला छात्रावास के छात्रों ने लंका थाना पहुंच कर एक युवक को वहां से उठाया और पिटाई करते हुए बीएचयू के मुख्य द्वार से पहले छोड़ दिया। बाद में पुलिस पहुंचने पर मुख्य द्वार को बंद करा दिया। तनाव के मद्देनजर कई थानों की पुलिस को परिसर के बाहर मुस्तैद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि मंगलवार को परिसर में आयोजित हो रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम स्पंदन के दौरान किसी ने प्रॉक्टोरियल बोर्ड की एक महिला सदस्य पर टिप्पणी कर दी थी। मामले में चीफ प्रॉक्टर ने बुधवार शाम चार बजे रूइया हॉस्टल के एक छात्र को पूछताछ के लिए बुलाया। छात्र ने कहा कि उनका मंगलवार की घटना से कोई वास्ता नहीं है। बावजूद इसके चीफ प्रॉक्टर ने उन्हें काट डालने की धमकी देते हुए दुर्व्यवहार भी किया। इसकी रिकार्डिंग उनके कार्यालय में लगे सीसीटीवी फुटेज में देखी जा सकती है।
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
शाम करीब पांच बजे सूचना मिलने पर छात्र छात्रावास के बाहर जाम लगाकर धरने पर बैठ गए और चीफ प्रॉक्टर को बुलाने और इस्तीफा देने की मांग करने लगे। इस बीच किसी ने पहले वहां आसपास पड़ी लकड़ियों और बाद में टायरों में आग लगाकर दहशत पैदा करने की कोशिश की। मौके पर पहुंचीं चीफ प्रॉक्टर से छात्रों ने माफी मांगने और इस्तीफा देने की मांग की। मांग पर अड़े छात्रों-सुरक्षा गार्डों-पुलिस अधिकारियों के बीच नोंकझोंक भी हुई। रात करीब सवा नौ बजे छात्रों का धरना खत्म हो गया।