{"_id":"5c42316bbdec224c0b4885c0","slug":"bhadohi-school-van-fire-case-three-children-died-in-hospital","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"स्कूल वैन हादसाः आयुष की सांस रुकते ही टूटी भाई-बहन की जोड़ी, रुला देगी कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल वैन हादसाः आयुष की सांस रुकते ही टूटी भाई-बहन की जोड़ी, रुला देगी कहानी
Sat, 19 Jan 2019 12:10 PM IST
shashikant misra
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,भदोही
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,भदोही
Published by: shashikant misra
Updated Sat, 19 Jan 2019 12:10 PM IST
विज्ञापन
bhadohi
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश में भदोही के लखनो गांव में 12 जनवरी को हुए स्कूली वैन हादसे में गंभीर रूप से झुलसे आयुष की अस्पताल में सातवें दिन शुक्रवार को मौत हो गई। मासूम आयूष की मौत के बाद भाई बहन की जोड़ी टूट गई। आगे की स्लाइड्स में देखें...
bhadohi
- फोटो : amar ujala
हादसे में आयुष के साथ उसकी बहन माही भी गंभीर रूप से झुलसी थी। आयुष और माही जुड़वा थे। उसकी बहन माही (8) अब भी ट्रामा सेंटर के आईसीयू में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है।
bhadohi
- फोटो : amar ujala
आयुष तीन भाइयों आदित्य (10) और आर्यन यादव (9) के बाद तीसरे नंबर का था। छोटे भाई की मौत से जहां आदित्य की आंखें नहीं सूख रहीं है, वहीं उनके घर सन्नाटा छाया हुआ है। आर्यन हादसे से अनजान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
bhadohi
- फोटो : amar ujala
आयुष के रिश्तेदार जयशंकर यादव और मुकेश कुमार यादव ने बताया कि परिजनों को पिछले तीन दिनों से आयुष से नहीं मिलने दिया गया था। जिससे परिजन पहले की मौत हो चुकने की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन
bhadohi
- फोटो : amar ujala
बताते चलें कि घटना के एक सप्ताह बाद लगातार दो दिन में तीन बच्चों की मौत होने से परिजन इलाज में लापरवाही की आशंका जता रहे हैं। अभी छह बच्चे आईसीयू में भर्ती हैं। परिजनों का कहना है कि भर्ती बच्चों को देखने तक नहीं दिया जा रहा। वह किस हाल में हैं। उनका इलाज कैसे हो रहा है।