बनारस के रूप-सौंदर्य का जलवा जल्द ही थाईलैंड की राजधानी बैंकाक में दिखेगा। काशी की पाखी सिंह मिस एंड मिसेज इंडिया-एशिया पैसिफिक सौंदर्य प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंच गई हैं। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..
अलग-अलग राउंड में हुए इस मिस एंड मिसेज इंडिया-एशिया पैसिफिक ब्यूटी कांटेस्ट के आडिशन में पाखी ने अपने नाज-नखरों और अदाओं से एशिया भर की 200 सुंदिरयों में अपने आकर्षण को साबित कर यह मुकाम हासिल किया।
डीरेका की रहने वाली पाखी सिंह सौंदर्य की दुनिया में एक सनसनी बनकर उभरी हैं। डीरेका इंटर कॉलेज से 12वीं पास होने के बाद बीते महीने उन्होंने दिल्ली में आयोजित मिस एंड मिसेज इंडिया-एशिया पैसिफिक सौंदर्य प्रतियोगिता-2017 के लिए आडिशन में हिस्सा लिया था।
मिस एंड मिसेज इंडिया-एशिया पैसिफिक ब्यूटी कांटेस्ट में भारत के अलावा दुबई, सिंगापुर, मलयेशिया, थाईलैंड और श्रीलंका की सुंदरियों ने हिस्सा लिया। इस ब्यूटी कांटेस्ट का फाइनल शो 14 अगस्त को थाईलैंड की राजधानी बैंकाक में होगा।
दिल्ली में हुए ऑडिशन में अलग-अलग चरणों में हुए ऑडिशन में पाखी ने हर चुनौती को स्वीकार ही नहीं किया, बल्कि बाधाओं को पार कर आगे निकल गईं।