{"_id":"5f995b880eb2346f0f34c85a","slug":"ballia-murder-case-last-named-accused-also-arrested-police-still-searching-for-20-unknown-accused","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बलिया हत्याकांड: आखिरी नामजद आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे, अभी 20 अज्ञात आरोपियों की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया हत्याकांड: आखिरी नामजद आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे, अभी 20 अज्ञात आरोपियों की तलाश
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 28 Oct 2020 05:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
Ballia murder case
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बलिया जिले के दुर्जनपुर हत्याकांड में आखिरी नामजद आरोपी भी बुधवार को गिरफ्तार हो गया। आरोपी यशवंत प्रताप सिंह को रेवती थाना पुलिस ने कोलनाला तिराहे के पास पकड़ा है। इस मामले में मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह समेत सात नामजद आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। देखें अगली स्लाइड्स...।
2 of 6
मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार किए थे दो आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
25 अज्ञात आरोपियों में से भी पांच को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले में अब तक कुल 13 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिसमें से एक का इलाज बीएचयू में चल रहा है।
3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
रेवती थाना के प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिली कि दुर्जनपुर गोलीकांड का नामजद आरोपी कोलनाला तिराहे के पास कहीं भागने के लिए किसी वाहन की फिराक में था। पुलिस कोलनाला तिराहे के पास पहुंची, वहां पुलिस को देख आरोपी भागने लगा। तब उसे दौड़ा कर पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Ballia murder case
- फोटो : अमर उजाला
15 अक्टूबर को रेवती थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर गांव में कोटे की दुकान के लिए हो रही खुली बैठक में बवाल, मारपीट और गोली चलने से एक पक्ष के जयप्रकाश उर्फ गामा पाल की मृत्यु हो गई थी। धीरेंद्र प्रताप सिंह के पक्ष के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन
5 of 6
Ballia murder case
- फोटो : अमर उजाला
मामले में पुलिस ने मृतक के भाई चन्द्रमा पाल की तहरीर पर आठ नामजद और 25 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया था। इसमें मुख्य आरोपी धीरेंद्र सहित 13 आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।