फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: भाजपा नेता के बेटे की बर्थडे पार्टी में हर्ष फायरिंग, भोजपुरी गायक को लगी गोली

Tue, 27 Oct 2020 05:25 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 27 Oct 2020 05:25 PM IST
विज्ञापन
Bhojpuri singer injured in firing gun shot at birthday party program of bjp leader son in ballia up
हर्ष फायरिंग में गायक को लगी गोली। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में भाजपा नेता के बेटे की जन्मदिन पार्टी में हर्ष फायरिंग में भोजपुरी गायक और अभिनेता को गोली लग गई। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं एसपी ने बताया कि मामले में जांच हो रही है।

Bhojpuri singer injured in firing gun shot at birthday party program of bjp leader son in ballia up
फायरिंग। - फोटो : अमर उजाला

बलिया जिले के गड़वार थाना क्षेत्र के महकलपुर में देर रात भाजपा नेता भानु प्रकाश दुबे के लड़के के जन्मदिन पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। भोजपुरी गायक व अभिनेता गोलू राजा कार्यक्रम पेश कर रहे थे और इस दौरान हर्ष फायरिंग भी की जा रही थी।

Bhojpuri singer injured in firing gun shot at birthday party program of bjp leader son in ballia up
भोजपुरी गायक को लगी गोली। - फोटो : अमर उजाला

तभी अचानक गोलू राजा की बाजू में गोली लग गई और वे मंच पर गिर पड़े। इसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। गोलू के सहयोगी सत्यजीत सरकार ने बताया कि महकलपुर में युवा भाजपा नेता के यहां जन्मदिन के कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग के दौरान उन्हें गोली लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhojpuri singer injured in firing gun shot at birthday party program of bjp leader son in ballia up

घटना के बाद गोलू को मऊ ले जाया गया था। वहां इलाज से सहयोगी संतुष्ट नहीं हुए तो उन्हें बक्सर लेकर चले गए। गायक को खतरे से बाहर बताया जा रहा है। जिले में लगातार दूसरे दिन हर्ष फायरिंग में गोली लगने की बात सामने आई है। गोलू के भांजे व साथी सत्यजीत ने बताया कि गोली अभी शरीर में ही है। एक्स-रे हुआ है। रिपोर्ट आने के बाद ऑपरेशन आदि की प्रक्रिया होगी।

विज्ञापन
Bhojpuri singer injured in firing gun shot at birthday party program of bjp leader son in ballia up

पुलिस अधीक्षक बलिया देवेंद्रनाथ ने कहा कि गड़वार थाना क्षेत्र ग्राम महाकलपुर के रहने वाले भानू दुबे के बच्चे का जन्मदिन था। उसमें गोलू राजा निवासी पियरी जिला भोजपुर (बिहार) रात में भोजपुरी गाना गा रहे थे। कार्यक्रम के दौरान किसी ने फायरिंग कर दी, जिससे उन्हें गोली लग गई। वो इलाज के लिए बक्सर चले गए हैं। डॉक्टर से बात की गई है। उनकी हालत ठीक है। समुचित इलाज हेतु ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया है। मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed