फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बलिया गोलीकांड: चश्मदीद ने किया बड़ा खुलासा, भाभी का सिर फटा तो आरोपी धीरेंद्र ने खाली कर दी थी पूरी मैगजीन

Sat, 17 Oct 2020 10:49 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 17 Oct 2020 10:49 AM IST
विज्ञापन
ballia murder case Big revealing by Eyewitness accused Dhirendra had emptied magazine
Ballia murder case - फोटो : अमर उजाला
बलिया के दुर्जनपुर में हुए खूनी संघर्ष के आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ डब्लू ने फायरिंग शुरू की तो उसने एक के बाद एक लगातार गोलियां दागीं। उसने फायरिंग तभी रोकी जब लाइसेंसी पिस्टल की पूरी मैगजीन खाली हो गई।
ballia murder case Big revealing by Eyewitness accused Dhirendra had emptied magazine
आरोपी को पकड़ती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्जनपुर गांव में कोटे की दुकान को लेकर हुए विवाद में जैसे ही धीरेंद्र प्रताप की भाभी का सिर फटा, वह आपे से बाहर हो गया इसके बाद उसने पिस्टल निकाली और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।
ballia murder case Big revealing by Eyewitness accused Dhirendra had emptied magazine
आरोपी को पकड़ती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
फायरिंग के दौरान चार गोलियां जयप्रकाश पाल को लगी और वह गिर पड़ा। इसके बाद भी धीरेंद्र नहीं रुका और वहां से भागते हुए फायरिंग करता रहा। फायरिंग उसने तभी रोकी, जब मैगजीन खाली हो गई और उसे पुलिस वालों ने चारों तरफ से घेर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
ballia murder case Big revealing by Eyewitness accused Dhirendra had emptied magazine
बलिया हत्याकांड में हुई मारपीट - फोटो : a
धीरेंद्र के विरुद्ध पहले भी दर्ज है मुकदमा
कोटे की दुकान के मामले को लेकर ही दुर्जनपुर गांव निवासी धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ डब्लू के खिलाफ एक साल पूर्व तत्कालीन पूर्ति निरीक्षक दुर्गानंद यादव की तहरीर पर रेवती थाने में सरकारी कार्य में बाधा, गालीगलौज करने व जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज हुआ था। वर्ष 2017 में ग्राम पंचायत की दोनों दुकानें निरस्त होने के बाद मनचाहे दुकानों पर अटैचमेंट का खेल शुरू हो गया।
विज्ञापन
ballia murder case Big revealing by Eyewitness accused Dhirendra had emptied magazine
बलिया हत्याकांड में हुई मारपीट - फोटो : a
तब केंद्र दुर्जनपुर के रामकुमार राम की निरस्त दुकान केंद्र दल छपरा के जगजीवन के यहां अटैच की गई थी। मुख्य तहसील दिवस में कार्डधारकों ने अनियमितता की शिकायत की तो तत्कालीन जिलाधिकारी ने केंद्र श्रीनगर के दुकानदार धन लाल के यहां दुकान को अटैच कर दिया। इसी बात पर उसकी दुर्गानंद से धीरेंद्र की कहासुनी हुई थी।  रेवती थाना की पुलिस ने मामले की विवेचना करके चार्जशीट न्यायालय में दाखिल कर दी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed