वाराणसी में कुर्बानी के पर्व ईद-उल-अजहा सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मनाया जा रहा है। शनिवार को सुबह से ही घरों से लेकर मस्जिदों तक नमाज़ का दौर शुरू हो गया है।
2 of 5
सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए मस्जिदों में केवल पांच लोगों ने नमाज़ अदा की। नमाज़ के बाद लोगों ने एक दूसरे को बकरीद की बधाई दी। नमाज के बाद अब घरों में कुर्बानी का सिलसिला शुरू हो जाएगा।
3 of 5
सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
बकरीद को लेकर पिछले कई दिनों से लोग इमामों से घरों में नमाज अदा करने का तरीका पूछ रहे थे। बहुत से लोगों ने बकरीद की हेल्पलाइन पर नमाज और कुर्बानी के मसलों की जानकारी ली।
4 of 5
कैंट और सारनाथ क्षेत्र में गश्त करते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस के चलते मस्जिदों में अभी सामूहिक रूप से नमाज अदा करने पर पाबंदी है।
5 of 5
बकरीद की पूर्व संध्या पर दालमंडी क्षेत्र में खरीदारी करने को उमड़े लोग
- फोटो : अमर उजाला
इसके चलते रमजान में तरावीह और ईद उल फितर के बाद अब ईद-उल-अजहा की नमाज भी लोग घरों में रहकर ही अदा कर रहे हैं।