फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दरोगा से 20 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, उगला ऐसा राज कि पुलिस रह गई हैरान

Wed, 19 Dec 2018 10:52 AM IST
utpal utpal न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़ Published by: utpal utpal Updated Wed, 19 Dec 2018 10:52 AM IST
विज्ञापन
Azamgarh police arrest those cattle smuggler who threat call to daroga for extortion
- फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ जिले के फूलपुर कोतवाल से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले पशु तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान बदमाश ने बताया कि उसने बताया कि आखिर क्यों कोतवाल से रंगदार मांगी। बदमाश ने पूछताछ के दौरान ऐसे कई राज उगले जिससे पुलिस भी हैरान रह गई। आगे की स्लाइड्स में देखें..

 
Azamgarh police arrest those cattle smuggler who threat call to daroga for extortion
azamgarh - फोटो : अमर उजाला
इस पूरे मामले का एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने सोमवार को खुलासा किया। 16 दिसंबर को यूपी के आजमगढ़ जिले के फूलपुर कोतवाल के प्रभारी जितेंद्र कुमार राय से थाने के सीयूजी नंबर पर फोन करके 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। रुपये न देने पर साथ ही रुपये न देने पर पिकअप चढ़ाकर मार डालने की धमकी भी दी थी। उसी दिन से पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। 
 
Azamgarh police arrest those cattle smuggler who threat call to daroga for extortion
Location
सर्विलांस सहित अन्य संसाधनों के जरिए रविवार की रात को उक्त मोबाइल का लोकेशन प्रतापगढ़ जिले के जेठवारा थाना क्षेत्र में मिला। बदमाश का लोकेशन मिलते ही कोतवाल फूलपुर नागेश उपाध्याय अपनी टीम के साथ उसे गिरफ्तार करने जेठवारा पहुंचे। पुलिस जैसे ही उसे पकडने के लिए घेराबंदी करने लगी। तभी वह पुलिस पार्टी पर फायर कर भागने लगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Azamgarh police arrest those cattle smuggler who threat call to daroga for extortion
पुलिस ने किसी तरह उक्त बदमाश को दबोचा। उसकी पहचान पशु तस्कर इसराख उर्फ जावेद के तौर पर हुई। वह फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के नेवादा गांव का निवासी है। वह प्रतापगढ़ जिले के जेठवारा थाना क्षेत्र के चमरुपुर गांव निवासी रामाश्रय के मकान को किराए पर लेकर रहता है।
 
विज्ञापन
Azamgarh police arrest those cattle smuggler who threat call to daroga for extortion
demo pic
पूछताछ के दौरान बदमाश ने बताया कि वह फूलपुर कोतवाली के पूर्व कोतवाल को समझकर धमकी देते हुए रंगदारी मांगा था। क्योंकि वे पशु तस्करी कराने के बदले में रिश्वत लेते थे। जहानागंज थाने के बजहां पुल के पास हुए एनकाउंटर में इसराख के गिरोह के सरगना शेराज और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया गया था। सरगना की गिरफ्तारी से इसराख बौखला गया और फोन कर कोतवाल को धमकी देते हुए रंगदारी मांगा।   गिरफ्तारी प्रतापगढ़ जिले में होने की वजह से वहां की पुलिस ने केस दर्ज कर चालान कर दिया। आजमगढ़ की पुलिस उसे रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed