फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Azamgarh Aircraft Crash: मलबा इकट्ठा होने के बाद हुई पहचान, फ्रांस की इस कंपनी का था विमान

Wed, 23 Sep 2020 11:54 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 23 Sep 2020 11:54 AM IST
विज्ञापन
Azamgarh aircraft crash: socata tb20 French company aircraft crashed in azamgarh
क्रैश हुआ विमान और कंपनी का लोगो। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में सोमवार को जो एयरक्राफ्ट क्रैश हुआ था, वह विमान फ्रांस की कंपनी का था। इस हादसे में ट्रेनी पायलट कोणार्क शरन की मौत हो गई थी। वहीं विमान कैसे क्रैश हुआ जांच कमेटी इस बारे में अभी लगी हुई हैं।

Azamgarh aircraft crash: socata tb20 French company aircraft crashed in azamgarh
टुकड़ों में बंटा विमान। - फोटो : अमर उजाला

क्रैश होने के बाद एयरक्राफ्ट के छोटे-छोटे टुकड़े हो गए। विमान का मलबा इकट्ठा किया गया। पता चला कि विमान के मलबे पर फ्रांसीसी कंपनी सोकाटा का नाम दर्ज है। यह फ्रांस की एक एविएशन कंपनी है जो व्यावसायिक विमान, छोटे व्यक्तिगत या प्रशिक्षण विमान के साथ ही एयरबस भी बनाती है। टीबी-20 टाइप के इस विमान पर फरवरी 1999 की तारीख पड़ी हुई थी। 

Azamgarh aircraft crash: socata tb20 French company aircraft crashed in azamgarh
विमान लिखी जानकारी। - फोटो : अमर उजाला

आजमगढ़ में खराब मौसम के कारण सुबह 11:15 बजे विमान सरायमीर के कोलपुर कुसहां और मंजीरपट्टी के बीच सिवान में गिर पड़ा। तेज धमाके की आवाज सुनकर लोग दौड़े तो विमान कोलपुर कुसहां में धान और ईंख के खेतों के बीच गिरा पड़ा था जबकि पायलट का शव गांव के पास मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Azamgarh aircraft crash: socata tb20 French company aircraft crashed in azamgarh
ट्रेनी पायलट कोणार्क शरन, क्रैश हुआ एयरक्राफ्ट। - फोटो : अमर उजाला

बाबतपुर एयरपोर्ट (वाराणसी) अथॉरिटी ने बताया कि अमेठी के फुरसतगंज स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी से सुबह 10.20 पर प्रशिक्षु पायलट कोणार्क शरन ने टीबी-20 विमान से सोलो प्रशिक्षण के लिए उड़ान भरी थी। विमान 11 बजे तक बाबतपुर हवाई अड्डे के रडार पर था।

विज्ञापन
Azamgarh aircraft crash: socata tb20 French company aircraft crashed in azamgarh
- फोटो : अमर उजाला

इसके बाद संपर्क कट गया था। यह ट्रेनिंग के लिए प्रयोग किया जाना वाला टू सीटर विमान था। सोमवार शाम को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय अकादमी अमेठी और नागरिक उड्डयन विभाग दिल्ली की टीमें भी पहुंचीं। अमेठी की टीम पड़ताल के बाद लौट गई जबकि दूसरी टीम रुकी हुई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed