{"_id":"66ea47e0f1facd57890931cd","slug":"atishi-is-kashi-daughter-in-law-her-husband-praveen-singh-is-involved-in-social-work-2024-09-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Atishi: यूपी के इस जिले की बहू हैं आतिशी... समाज कार्य से जुड़े हैं पति; 2006 में धूमधाम से हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Atishi: यूपी के इस जिले की बहू हैं आतिशी... समाज कार्य से जुड़े हैं पति; 2006 में धूमधाम से हुई थी शादी
Wed, 18 Sep 2024 09:24 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 18 Sep 2024 09:24 AM IST
विज्ञापन
Atishi
- फोटो : अमर उजाला
आतिशी का बनारस और पूर्वांचल से गहरा नाता है। वह काशी की बहू हैं। मूलरूप से मिर्जापुर के मझवां ब्लॉक के अनंतपुर गांव के रहने वाले उनके पति का पूरा परिवार लंबे समय से वाराणसी के लंका क्षेत्र में निवास करता है। पति प्रवीण सिंह समाज सेवा से जुड़े हैं। उन्होंने आईआईटी दिल्ली से इंजीनियरिंग और आईआईएम अहमदाबाद से मैनेजमेंट की डिग्री हासिल करने के बाद सोशल वर्क की राह पकड़ी।
Atishi
- फोटो : ANI
आतिशी और प्रवीण की शादी 2006 में बनारस में धूमधाम से हुई थी। दिल्ली की सक्रिय राजनीति में आने से पूर्व तक काशी उनका स्थायी ठिकाना हुआ करता था। प्रवीण बनारस के पढ़े-लिखे, बौद्धिक और प्रतिष्ठित परिवार से ताल्लुक रखते हैं।
Atishi
- फोटो : ANI
गांवों के विकास के लिए मिलकर काम करने की वैचारिक समानता के कारण दोनों करीब आए। आतिशी सेंट स्टीफेंस कॉलेज से पढ़ीं, फिर ऑक्सफोर्ड गईं। सामाजिक कार्यों के दौरान प्रवीण से उनकी मुलाकात हुई और कुछ समय बाद दोनों ने शादी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Atishi
- फोटो : ANI
आतिशी अपने पति के साथ मिलकर सामाजिक कार्यों में काफी सक्रिय रहीं। दोनों लोगों ने सामाजिक कार्यों के साथ ग्रामीण अंचल के उत्थान, कृषि विकास और सामाजिक स्तर को ऊंचा उठाने के मकसद से मिलकर काम किया।
विज्ञापन
Atishi
- फोटो : Insta/atishi
आईआईटी और आईआईएम जैसे उच्च शिक्षण संस्थानों से शिक्षा हासिल करने के बाद समाज कार्य में जुटे आतिशी के पति प्रवीण ने खुद को पूरी तरह इसी में समर्पित कर दिया है।