{"_id":"5ad71ae04f1c1b350a8b5267","slug":"astrology-says-that-chances-of-earthquake-in-next-month","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":" ज्योतिष गणना के अनुसार इस माह बन रहे ग्रहों के दुर्योग, भूकंप के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्योतिष गणना के अनुसार इस माह बन रहे ग्रहों के दुर्योग, भूकंप के आसार
आलोक कुमार त्रिपाठी , अमर उजाला, वाराणसी
Updated Mon, 07 May 2018 10:54 AM IST
विज्ञापन
astrology
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्व विद्या की राजधानी काशी के ज्योतिषियों ने जो गणना की है उसके मुताबिक मई माह कुछ अच्छा नहीं गुजरेगा। ऐसा होगा मंगल और शनि के कारण। हालांकि इससे डरने की जरूरत नहीं है। आगे की स्लाइड्स में जानिए...
astrology
- फोटो : google
ज्योतिषियों की मानें तो मई महीने में भूकंप का योग बन रहा है। भूकंप का क्षेत्र भारत सहित भारत से पूर्व, उत्तर व दक्षिण होगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार अभी तक जो भी भूकंप आए हैं, उस दौरान मंगल पाप ग्रहों से पीड़ित रहा था। 28 मई को एक बार वैसा ही योग फिर बन रहा है। 28 मई को शाम 4:40 बजे से आरंभ यह योग 31 मई की देर रात 2:28 बजे तक रहेगा।
astrology
- फोटो : amarujala
काशी विद्वत परिषद के संगठन मंत्री आचार्य ऋषि द्विवेदी के अनुसार 24 अप्रैल से चार जुलाई के मध्य शनि व बृहस्पति एक साथ आकाश मंडल में वक्री रहेंगे। इन ग्रहों के दुर्योग के बीच एक महादुर्योग आकाशमंडल में बनेगा, जिससे भूकंप नामक योग बनेगा। फलित ग्रंथ नारदीय संहिता के मयूर चित्रक में ज्योतिष विज्ञान में मौसम विज्ञान का वर्णन है। इसमें वर्षा, झंझावात, उल्कापात, महामारी और भूकंपयोग का वर्णन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
astrology
- फोटो : amarujala
उन्होंने बताया कि मंगल ग्रह एक से दो मई की मध्यरात्रि धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करेगा और छह महीने यही रहेगा। मंगल प्राय: एक राशि में डेढ़ महीने रहता है। वहीं दूसरी तरफ गोचर में प्रमुख फल देने वाले बृहस्पति व शनि भी वक्री होंगे। न्याय के देवता शनि भी धनु राशि पर 24 अप्रैल को वक्री हो जाएंगे।
विज्ञापन
astrology
अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के डायरेक्टर जनरल डॉ. पीएस दूबे ने कहा कि इस समय शनि का प्रभाव पड़ रहा है। पांच महीने तक इसका प्रभाव रहेगा। सूर्य में विक्षोभ और शनि की मैग्नेटिक शक्ति इस तरह का संयोग बना रही है। ज्योतिषीय गणना में भी यदि ऐसे ही आसार हैं तो इससे विज्ञान भी सहमत है।