फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आशा भोसले के सुर में ‘झुमका गिरा रे’ सुन झूम उठा बनारस,देखें तस्वीरें..

Mon, 24 Apr 2017 03:57 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
टीम डिजिटल,वाराणसी Updated Mon, 24 Apr 2017 03:57 PM IST
विज्ञापन
asha bhosle sing jhumka gira re in varanasi at sur ganga music festival
asha bhosle - फोटो : अमर उजाला
गंगा का सुरम्य किनारा रविवार की रात गायन, वादन की सरताज संगीत हस्तियों की मौजूदगी से यादगार बन गया। सुरों की मल्लिका पद्मभूषण आशा भोसले आशा भोसले ने न चाहते हुए भी फिल्म ‘मेरा साया’ में गाए अपने मशहूर गीत- झुमका गिरा रे... पर सुर लगाकर काशी के लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..
asha bhosle sing jhumka gira re in varanasi at sur ganga music festival
asha bhosle - फोटो : अमर उजाला
पार्श्व गायिका आशा भोसले मंच पर सिर्फ सम्मान के लिए पहुंची थीं लेकिन उन्होंने जब माइक संभाला तो सुर लगाने लग गईं। ‘प्रेम में तोहरे ऐसी पड़ी हूं....’,  ‘चुरा लिया है तुमने जो दिल को...’ की जब उन्होंने प्रस्तुति शुरू की तो तालियों की बौछार के साथ दर्शक दीर्घा से हर-हर महादेव के जयकारे गूंजने लगे। फिर उन्होंने- ‘शंकर भंडारी भोले, मस्तक पर चंद्र विराजे...’ और फिर आखिरी नगमा- ‘पिया तू अब तो आ जा...’ सुनाकर संगीत प्रेमियों को मुग्ध कर दिया। 
asha bhosle sing jhumka gira re in varanasi at sur ganga music festival
hariharan - फोटो : अमर उजाला
चहुंओर हर-हर महादेव के जयघोष और तालियों की गड़गड़ाहट के बीच पार्श्व गायक हरिहरन ने भी गजलों के बाद ठुमरी की कशिश से संगीत प्रेमियों का दिल जीता।  
विज्ञापन
विज्ञापन
asha bhosle sing jhumka gira re in varanasi at sur ganga music festival
hariharan - फोटो : अमर उजाला
हरिहरन ने महामृत्युंजय मंत्र से शुरुआत की। इसके बाद- दिले नादां तुझे हुआ क्या है... फिल्म ‘रोजा’ के नगमे- रोजा जानेमन... की प्रस्तुति से उन्होंने भीड़ को झुमा दिया। इसके बाद- बाहों के दरमियां दो प्यार मिल रहे हैं... और ठुमरी- रूठ गए मोरे बांके सांवरिया... सुनाकर वाहवाही बटोरी। 
विज्ञापन
asha bhosle sing jhumka gira re in varanasi at sur ganga music festival
hariharan - फोटो : अमर उजाला
भैंसासुर राजघाट पर नृत्य और गायन की प्रस्तुतियों के बीच आंधी के साथ गरज-चमक और बूंदाबांदी से एकबारगी आयोजकों के चेहरे मुरझा गए थे लेकिन घाट की सीढ़ियों पर खचाखच उमड़े श्रोता टस से मस नहीं हुए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed