{"_id":"58b0466e4f1c1b0511b240ea","slug":"amit-shah-railly-in-three-district-of-purvanchal-target-sp-and-congress","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल में अमित शाह की ताबड़तोड़ रैली, निशाने पर रहा सपा कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल में अमित शाह की ताबड़तोड़ रैली, निशाने पर रहा सपा कांग्रेस
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/मऊ/आजमगढ़/बलिया
Updated Fri, 24 Feb 2017 08:12 PM IST
विज्ञापन
अमित शाह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वांचल में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार का सिलसिला जारी है। पूर्वांचल फतह करने के लिए भाजपा नेता सियासी समीकरण साधने में जुटे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एक के बाद एक रैली कर रहे हैं। शुक्रवार को उन्होंने आजमगढ़,बलिया और मऊ में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उनके निशाने पर सपा-कांग्रेस गठबंधन ही रहा। आगे की स्लाइड्स में देखें कहां क्या कहा..
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को मऊ जिले में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यूपी में भाजपा की सरकार बनी तो 24 घंटे के अंदर सभी बूचड़खाने बंद कर दिए जाएंगे। प्रदेश में सपा का काम नहीं बल्कि कारनामा बोल रहा है जिसे यूपी की जनता देख रही है। चुनाव में सपा के कारनामे का जवाब देने के लिए जनता तैयार है। वह मधुबन विधानसभा के पांती शिवमंदिर के समीप स्थित एक इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
amit
- फोटो : अमर उजाला
जनसभा को संबोधित करते हुए बोले कि उत्तर प्रदेश में सपा ने कांग्रेस के साथ गठबंधन करके हार स्वीकार कर लिया है कि वह अकेले चुनाव नहीं जीत सकते थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सिर्फ सपा कार्यकर्ताओं का विकास हुआ है। विश्वास न हो तो अपने क्षेत्र के सपा नेताओं का घर देख आइए पता चल जाएगा, कि जनता का पैसा कहा खर्च हुआ है। उन्होंने कहा कि सपा के लोगों ने पिछड़े, दलित और किसानों का पैसा अपना घर बनवाने में खर्च किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी को खुद उनकी पार्टी की पूर्व मुख्यमंत्री शिला दीक्षित कह चुकी हैं कि वह अभी मेच्योर नहीं हैं। वह मोदी से काम का हिसाब मांगते हैं। काम का हिसाब ढाई साल में यह है कि 93 योजनाएं गरीबों के लिए चलाई गई, लेकिन दुर्भाग्य यह कि सपा सरकार ने उसे गरीबों तक पहुंचने ही नहीं दिया। यहां के लोगों से प्रदेश की विकास के लिए भाजपा के लिए समर्थन मांगा।
विज्ञापन
amit
- फोटो : अमर उजाला
बलिया जिले के सिकंदरपुर में पार्टी प्रत्याशी संजय यादव के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने तीनों दलों को कसाब (क+काँग्रेस, स+समाजवादी पार्टी, ब+बसपा) की संज्ञा देते हुए कहा कि इन्होंने उत्तर प्रदेश का बुरा हाल कर दिया है। जनता पहले एक ही शहजादे से परेशान थी अब दो हो गए। उन्होंने ये भी कहा कि एक से मां परेशान है तो दूसरे से बाप।