फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब आजमगढ़ में तोड़ी गई अंबेडकर की मूर्ति, सामने आया यह सच

Sun, 11 Mar 2018 10:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sun, 11 Mar 2018 10:22 AM IST
विज्ञापन
Ambedkar statue vandalized in azamgarh
statue broken
देश में मूर्तियों के तोड़ने का सिलसिला थम नहीं रहा है। अब उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में डॉ. भीमराव अंबेडकर मूर्ति  तोड़ी गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री राजनाथ सिंह के सख्त चेतावनी का कोई असर नहीं दिख रहा है। आगे की स्लाइड्स में देखें....
Trending Videos
Ambedkar statue vandalized in azamgarh
statue broken
आज़मगढ़ के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के राजापट्टी गांव में में अंबेडकर प्रतिमा तोड़ी दी गई। जिसको लेकर गांव में तनाव की स्थिति हो गई। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए मौके पर भारी फोर्स तैनात किया गया। घटना की जाच में यह सच सामने आया है।
 
Ambedkar statue vandalized in azamgarh
statue broken - फोटो : अमर उजाला
एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक कप्तानगंज थाना क्षेत्र के राजापट्टी गांव में दो बीघा से अधिक ग्राम समाज की जमीन थी। जमीन के एक हिस्से में डा. भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित है। जबकि दूसरे छोर पर रामअवध राम का विद्यालय चलता है। ग्राम समाज के उस जमीन में गांव के तेरह लोगों को पट्टा कर दिया गया है। जिसमें से रामप्रकाश यादव अपने हिस्से की जमीन को जोतकर उसमें गेहूं बो दिया है। रामप्रकाश सहित अन्य को बेदखल कराने का प्रयास चल रहा है। इन लोगों ने साजिश रचकर शुक्रवार की रात को अंबेडकर की प्रतिमा को तोड़वा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ambedkar statue vandalized in azamgarh
statue broken - फोटो : अमर उजाला
शनिवार की सुबह लोगों को इसके बारे में पता चला। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो यह लोग दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की बजाय पहले पट्टेधारकों को जमीन से बेदखल करने का मांग करने लगे। पुलिस ने प्रतिमा की मरम्मत और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। वहीं पुलिस ने दोपहर बाद दूसरी प्रतिमा भी लगवा दी। साथ ही तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
 
विज्ञापन
Ambedkar statue vandalized in azamgarh
up police - फोटो : अमर उजाला
जांच में सामने आया है कि गांव का माहौल खराब करने और ग्राम सभा की जमीन पर कब्जा जमाने के उद्देश्य से अंबेडकर की प्रतिमा तोड़वा दी। एसपी ग्रामीण ने बताया कि अगले वर्ष होने वाले चुनाव को देखते हुए पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने और जमीन से पट्टाधारकों को बेदखल करवाने के लिए साजिश रची गई थी। एसपी ने बताया कि अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। विवेचना के जरिए आरोपियों के नाम का खुलासा किया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed