फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमर उजाला ने लगायी 'पुलिस की पाठशाला'

Thu, 15 Dec 2016 09:48 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 15 Dec 2016 09:48 PM IST
विज्ञापन
amar ujala organised police ki paathshaala
पुलिस की पाठशाला में एसपी ग्रामीण ने छात्राओं को बताया साइबर क्राइम से सुरक्षा का उपाय - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला की ओर से केराकतपुर स्थित संजय मेमोरियल वोमेंस कॉलेज में गुरुवार को पुलिस की पाठशाला आयोजित करायी गयी। यहां पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आशीष तिवारी ने स्नातक की छात्राओं से कहा कि ट्रैफिक नियमों का खुद पालन करें और इसके लिए दूसरों को भी प्रेरित करें। घर के सदस्य जब दो पहिया वाहन लेकर निकलें तो उन्हें टोके कि हेलमेट पहन कर ही निकलें। बताएं कि ट्रैफिक नियमों का पालन करें। 

 

पुलिस की पाठशाला

amar ujala organised police ki paathshaala
ट्रैफिक नियमों का खुद पालन करें और इसके लिए दूसरों को भी प्रेरित करें। - फोटो : अमर उजाला

एसपी ग्रामीण ने कहा कि हेलमेट पहनकर और दो पहिया वाहन पर तीन सवारी न बैठकर हम सड़क दुर्घटनाओं में भारी कमी ला सकते हैं। कहा कि ट्रैफिक से जुड़ी समस्याएं, शिकायतें, और सुझाव वाट्सएप नंबर 7839856976 पर भेजें। हर हाल में उसका संज्ञान लिया जाएगा।

 

एटीएम का पिन कभी नहीं बताएं

amar ujala organised police ki paathshaala
एटीएम का पिन कभी नहीं बताएं - फोटो : अमर उजाला

 

एसपी ग्रामीण ने कहा कि आजकल थानों पर साइबर क्राइम की सबसे ज्यादा शिकायतें आ रही हैं। किसी का भी फोन आए और आपके एकाउंट, एटीएम पर दर्ज संख्या या पिन पूछा जाए तो कतई न बताएं। एटीएम में रुपये निकालने जाएं तो जो भी आसपास मौजूद हो अनुरोध कर उसे बाहर जाने को कहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

फेसबुक पर अनजान लोगों से न करें दोस्ती

amar ujala organised police ki paathshaala
फेसबुक पर अनजान लोगों से न करें दोस्ती - फोटो : अमर उजाला

इसी तरह फेसबुक पर अनजान लोगों से दोस्ती न करें। अपने फेसबुक एकाउंट को साइकर कैफे या दूसरों के कंप्यूटर, लैपटॉप और मोबाइल में खोल कर न चेक करें। किसी के साथ ऐसी तस्वीर न खिंचायें कि संबंध खराब होने पर वह उनका सोशल मीडिया में दुरुपयोग करे।

 

विज्ञापन

बनें फोन फ्रेंडली, नंबर करेंगे मदद

amar ujala organised police ki paathshaala
बनें फोन फ्रेंडली, नंबर करेंगे मदद - फोटो : अमर उजाला

एसपी ग्रामीण आशीष तिवारी ने छात्राओं से कहा कि सूचना तकनीक के इस दौर में फोन फ्रेंडली बनें। नंबर याद रखेंगे तो आपकी मदद हो जाएगी। छात्राओं से कहा कि छेड़खानी की शिकायत बेहिचक 1090 या 100 नंबर पर करें। आप निश्चिंत रहें थाना जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आग लगी हो तो 101 नंबर पर फोन करें। कोई घायल हुआ तो 108 नंबर पर फोन करें। ट्रैफिक से जुड़ी शिकायत 1073 पर भी की जा सकती है। खोया हुआ बच्चा मिले तो 1098 पर फोन कर सूचना दें। इसके साथ ही जब थानाध्यक्ष, क्षेत्राधिकारी और एडिशनल एसपी सुनवाई न करें तो एसएसपी से उनके सरकारी सीयूजी मोबाइल नंबर पर बात कर शिकायत की जा सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed